- साथियों के साथ गया था नहाने, बॉडी देखकर मचा हड़कंप

KAUSHAMBI (21 May, JNN): साथियों के साथ तालाब में नहाने गए एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना कौशांबी थाना के बारा गांव की है। बुधवार दोपहर गांव का एक बच्चा तालाब में नहाने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पांच घंटे बाद मिली बॉडी

बारा निवासी शंकर दयाल का क्ख् वर्षीय पुत्र मिथुन बुधवार को अपने साथियों के साथ आदर्श तालाब में नहाने गया था। पक्का तालाब होने के कारण बच्चे गर्मी के दिनों में यहां डेली आते हैं। मिथुन अपने साथियों के साथ नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। साथ में नहा रहे बच्चे अपने-अपने घर चले गए। उधर मिथुन के घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पांच घंटे बाद गांव के लोगों ने बताया कि तालाब में एक बच्चे का शव उतरा रहा है। परिजन भागकर तालाब पहुंचे। शव देखा तो उनकी चीख निकल गई। मिथुन का शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।

Posted By: Inextlive