- पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया

- स्कूल-कॉलेजों के कार्यक्रमों में बच्चों ने लिया हिस्सा, सामाजिक संस्थाओं ने भी कराए प्रोग्राम

बरेली : बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया। इस उपलक्ष्य में सिटी के स्कूल-कॉलेजों में तरह-तरह के प्रोग्राम कराए गए। इनमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। चाचा नेहरू के बारे में बच्चों को बताया गया। ये भी बताया गया कि चाचा नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई। जाती है। इस मौके पर चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रशासनिक अफसरों ने भी चाचा नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं चाइल्ड लाइन ने भी अनाथालय में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रोग्राम कराए।

यहां भी मनाया गया

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक बाल मेले का आयोजन हुआ। जिसका इनॉग्रेशन प्रिंसिपल ने किया। जिसमें एनएसएस छात्राओं ने स्टॉल लगाए। आरयू में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिव प्रताप यादव और छात्र नेता गजेन्द्र कुर्मी ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, स्प्रिंगडेल ग‌र्ल्स डिग्री कॉलेज, जिंगल बेल्स पर कार्यक्रम किए गए। जीआरएम नैनीताल रोड ब्रांच पर प्रिंसिपल आरएस रावत ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। जीआरएम डोहरा रोड ब्रांच पर प्रिंसिपल शील सक्सेना और सेक्रड हा‌र्ट्स पर भी प्रिंसिपल ने पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का इनॉग्रेशन किया। जिसमें स्टूडेंट्स ने जमकर एन्जॉय किया। इसके साथ ही आईसीए स्कूल में भी आर्य पुत्री इंटर कॉलेज, एसआरएमएस, बीबीएल अलखनाथ ब्रांच और पीलीभीत बाईपास रोड ब्रांच, एसपीएस, एसएसवी इंटर कॉलेज, शांति कुंज ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज सृजन वेलफेयर सोसायटी, इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस, मानव सेवा क्लब, राष्ट्रीय एकता मंच और स्वस्थ्य चेतना फाउंडेशन की तरफ से भी चाचा नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम हुए। वहीं चाइल्ड लाइन की तरफ से मेघा, शहरीन, रमनजीत गंगवार आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive