- स्कूल्स में ऑर्गनाइज हुए डिफरेंट प्रोग्राम

GORAKHPUR: 14 नवंबर को चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर स्कूल्स-कॉलेज में ऑर्गनाइज प्रोग्राम्स के जरिए पं। नेहरू को याद किया गया। आर्मी पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए डिफरेंट कॉम्प्टीशन ऑर्गनाइज किए गए। प्रिंसिपल विशाल त्रिपाठी ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया। स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज में फैंसी ड्रेस कॉम्प्टीशन के साथ प्रोग्राम ऑर्गनाइज किए गए। सुरजकुंड की प्रिंसिपल अपनीत गुप्ता ने बच्चों के लिए इस दिन को खास बताया। डिवाइन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुभाष चंद प्रसाद, संजीवन बोस और अनीता पुरोहित ने कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने कल्चरल प्रोग्राम पेश किए। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बच्चों ने एनवायर्नमेंट की रक्षा करने की शपथ ली। चेयरमैन राजू कुमार जायसवाल ने बच्चों को उपहार बांटे। मॉडर्न हेरिटेज एकेडमी कैंपस में बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया। यूको बैंक की तरफ से जीरो बैलेंस पर खाते खोले गए। चौरीचौरा स्थित शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में अरविंद त्रिपाठी की अगुवाई में सेलिब्रेशन हुआ। संस्कृति पब्लिक स्कूल सृजन मिर्जापुर में बच्चों ने कॉम्प्टीशन में हिस्सा लिया। इवेंट को कामयाब बनाने में प्रबंधक अजय जायसवाल, प्रिंसिपल प्रीति पांडेय के साथ टीचर्स और स्टूडेंट्स का योगदान रहा। साकेतपुरी कॉलोनी स्थित हेरिटेज स्कूल में चिल्ड्रेंस डे मनाया गया। प्रबंध निदेशक ई। अमित पांडेय और जया पांडेय ने सभी को बधाई दी। प्रिंसिपल सुनंदा ने टॉफी डिस्ट्रिब्यूट की। राइजिंग एंजेल संस्था की ओर से प्राथमिक कन्या विद्यालय मोहद्दीपुर में भी सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान प्राइज भी डिस्ट्रिब्यूट किए गए। संस्था अध्यक्ष तूलिका त्रिपाठी ने अपनी बातें रखीं। प्रिंसिपल पूनम श्रीवास्तव का खास योगदान रहा। सरस्वती बालिका विद्यालय सूरजकुंड में प्रिंसिपल सरोज तिवारी की देख-रेख में सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने जमकर एंज्वॉय किया। सेंट जोसफ स्कूल खोराबार में स्टूडेंट्स ने कल्चरल प्रोग्राम पेश किए। प्रिंसिपल फादर सीबी जोसफ ने पं। नेहरू के आदर्शो पर चलने की सलाह दी। यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस और डॉ। अंबेडकर शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल के ज्वॉइंट कोऑर्डिनेशन में प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया गया। इसमें शाखा प्रबंधक हरीकृष्ण ने पं। नेहरू की लाइफ पर रोशनी डाली। प्रिंसिपल अर्चना मिश्र ने अपनी बातें रखीं। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल में प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया गया। सेक्रेटरी शिप्रा श्रीवास्तव, प्रिंसिपल संगीता प्रसाद ने बच्चों को मोटीवेट किया। इसके अलावा शहर के अन्य स्कूल और संस्थाओं ने भी बाल दिवस सेलिब्रेट किया।

Posted By: Inextlive