चीन ने 10 भारतीय सैनिकों को वापस सौंप दिया है। भारतीय सूत्रों ने कहा कि सोमवार की देर शाम भारत-चीन के बीच एलएसी पर हुई हिंसक झड़प के दौरान इन सैनिकों को चीन की पिपुल्स लिबरेशन आर्मी ने बंधक बना लिया था।


नई दिल्ली (राॅयटर्स)। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में परमाणु हथियारों से लैस दोनों देश विवाद खत्म कर सेना को एलएसी पर विवाद वाले स्थान से पीछे हटाने पर काम कर रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में दोनों देशों की सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो जाने से सैनिकों की वापसी में गतिरोध पैदा हो गया है। भारतीय सेना ने सैनिकों की वापस पर कुछ भी नहीं कहा है। सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम चीन ने सैनिकों को छोड़ दिया था। सरकार की ओर से एक बयान में बताया गया कि सेना का कोई जवान गायब नहीं है।
सोमवार की देर शाम गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक हाथापाई में भारतीय सेना के एक अधिकारी सहित 20 जवान शहीद हो गए थे। सरकार के अनुसार, भारत-चीन सीमा पर इस प्रकार का खूनी संघर्ष पिछले पांच दशकों में पहली बार है। भारत ने कहा था कि इस झड़प में चीनी सैनिक भी हताहत हुए हैं। लेकिन इस बारे में चीन की सरकार ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। विवादित स्थल से सैनिकों की वापसी वाले समझौते होने के बावजूद सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव जारी है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh