चीन अपने अनोखे आविष्‍कारों की वजह से अक्‍सर सुर्खियों में रहता है। फिर वो टाइटेनिक की कापी वाला जहाज हो या फिर सैकड़ो वर्ष पूर्व बनी चीन की दीवार। इस बार चीन ने फिर से एक अनूठा कारनामा कर के दुनिया को चकित कर दिया है। चीन ने दो पहाडि़यो के बीच में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाया है। इसे आम जनता के लिए भी खोल दिया गया है।

2013 में शुरु हुआ था पुल का निर्मा
चीन की निझू नदी घाटी के ऊपर बने 565 मीटर ऊंचा पुल दक्षिणी-पश्चिमी पहाड़ी प्रांतों युन्नान और गुईझू को जोड़ता है। इस पुल के बन जाने से इन दोनों राज्यों के बीच यात्रा का समय घटकर एक चौथाई रह गया है। चीनी समाचार एजेंसी की माने तो 1,341 मीटर लंबे बेईपेनजियांग पुल का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ था। सितंबर 2016 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ। पुल के निर्माण में 1,000 से ज्यादा इंजीनियर और तकनीशियन लगाए गए थे। इसकी निर्माण लागत एक अरब युआन यानी दस अरब है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra