भारत और चीन के बीच सीमा पर तनातनी चल रही है। बात-बात पर भारत को युद्ध की धमकी देना वाला चीन भले ही भारत से आंख मिला रहा है। लेकिन अंदर से यह खोखला है। चीन इस समय बुरी तरह से कर्ज में डूबा है। भारत से तीन गुना कर्ज चीनी सरकार पर है। आइए जानें किस देश पर बकाया है कितना कर्ज...


भारत से तीन गुना ज्यादा कर्ज में दबा चीन :भारत पर रौब जमाने वाला चीन भारी कर्ज से दबा है। यह कर्ज इतना है कि कई वैश्विक संगठनों को चीन की इकोनॉमी पर संदेह होने लगा है। साल 2017 तक चीन पर कुल विदेशी कर्ज 1437 अरब डॉलर है। जबकि भारत पर 472 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। भारत से तीन गुना ज्यादा कर्ज में डूबा चीन आने वाले समय में बड़ी मंदी से गुजर सकता है। अनुमान है कि आने वाले समय में चीन की बैंकिंग सेक्टर में उथल-पुथल होने लगेगी।1. अमेरिका :दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका सबसे ज्यादा कर्ज के बोझ तले दबा है। अमेरिका पर करीब 18286 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। और वह कर्जदार देशों की सूची में टॉप पर है।3. फ्रांस :


फ्रांस इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। फ्रांस पर करीब 5,250 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चढ़ा है।5. नीदरलैंड :यूरोपीय देश नीदरलैंड के ऊपर भी 4,124 अरब डॉलर का कर्ज बकाया है।7. जापान :

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सबसे आगे रहने वाला देश जापान भी 3408 अरब डॉलर के कर्ज के साथ इस लिस्ट में शामिल है।9. आयरलैंड :आयरलैंड के ऊपर भी 2235 अरब डॉलर का कर्ज बकाया है।10. स्पेन :घूमने के लिहाज से खूबसूरत देश स्पेन में भी 2036 अरब डॉलर का कर्ज चढ़ा है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari