शादी करके हनीमून पर जाना हर कपल का सपना होता है। इसके लिए नये दंपत्‍ति बजट भी बनाते हैं और पैसे भी जोड़ते है। कुछ लोग शायद ऐसे भी होते हैं जिनके पास पैसे नहीं होते और उन्‍हें कई बार अपना प्रोग्राम कैंसल भी करना पड़ता है। इसके बावजूद दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने हनीमून के सपने को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं। जैसे फिल्‍म क्‍वीन की कंगना अकेले अपने हनीमून पर चली गयी थीं। पर क्‍या कोई महिला ऐसा भी कर सकती है जैसा चीन की इस दुल्‍हन ने किया। देखिये ये वायरल वीडियो।

पैसे दो छेड़खानी करो
इस युवती ने अपनी शादी के समारोह में आये मेहमानों को खुला ऑफर दिया कि वे आयें और पैसे देकर उसके साथ छेड़छाड़ करें। ताकि इससे इकठ्ठे हुए पैसे से वो अपने पति के साथ हनीमून पर जा सके। इस छेड़छाड़ में उस युवती के शरीर के कुछ खास हिस्सों को छूने की खुली छूट थी। इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हर ओर पार्टी का माहौल है और लोग लाइन लगा कर खड़े हैं। वे एक एक कर के आकर दुल्हन को पैसे देते हैं और उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।  
पुरुष ही नही महिलायें भी
अजीब बात ये है कि दुल्हन के ऑफर पर उसके साथ ऐसी हरकत करने वालों की लाइन में केवल पुरुष ही नहीं हैं। बल्कि कुछ महिलाओं को भी इसमें शामिल देखा गया। ये महिलायें भी पैसे देकर दुल्हन के अंगों को छूने का सुख लेती नजर आयीं। खुद दुल्हन भी पैसे देने वालों की मदद करती नजर आ रही है।

वीडियो के लिए तस्वीर पर करें क्लिक
किसी नाइट क्लब का हो सकता है वीडियो
हालाकि ये वीडियो हनीमून के लिए पैसे इकठ्ठे करने के किसी दुल्हन के ऐसे अजीब ऑफर के नाम पर ही वायरल हो रहा है। इसके बावजूद कुछ लोगों का मानना है कि दरसल ये किसी शादी के फंक्शन का वीडियो है ही नहीं। लोगों के अनुसार ये वीडियो थाईलेंड के किसी नाइट क्लब का वीडियो है। इसके पीछे लोगों का तर्क है कि पैसे लेने वाली युवती की ड्रेस किसी दुल्हन के वेडिंग गाउन जैसी नहीं लग रही।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Molly Seth