आपने आज तक शादी के लिए प्रपोज करने के कई अनोखे-अनोखे तरीके देखे होंगे लेकिन क्‍या कभी किसी को उल्‍का पिंड से प्रपोज करते देखा है। शायद आपका जवाब नहीं होगा। इसके अलावा आपको लग रहा होगा कि भला ऐसा कौन कर सकता है लेकिन हाल ही में ऐसा अनोखा काम हुआ है। अब आप इस सोच रहे होंगे कि यह आखिर कहां हुआ और किसने किया। ऐसे में जानने के लिए पढ़ें यह खबर...

उल्का पिंड खरीद लिया
जी हां हाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चीन में उल्कापिंड के साथ प्रपोज करने वाला मामला काफी चर्चा में हैं। यहां के लियू फेई नाम के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को एक अनोखे तरीके से प्रपोज किया है। लियू फेई ने करीब 4 साल पहले एक उल्का पिंड देखा था। उस दौरान उसके मन में आया था कि वह अब अपनी गर्लफ्रेंड को इसी से प्रपोज करेगा। इसके लिए लिए उसने उसे खरीदने पैसे इकट्ठे करने शुरू किए। 4 साल तक बचत करके 95 लाख रुपये में हाल ही में उसने उस उल्का पिंड को खरीद लिया। इस उल्कापिंड का भार लगभग 33 टन है। जिसके बाद उसने अब सोचा कि उसे बिना देर किए गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करना चाहिए।
खुशी का ठिकाना नहीं
हालांकि इस दौरान लियू फेई इस सोच में पड़ गया कि उसे उठाकर देना तो संभव नहीं है। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड को अचानक से उल्कापिंड वाले स्थान पर मिलने को बुलाया था। उसने उस उल्कापिंड को काफी अच्छे से सजा दिया था। इस दौरान जब उसकी गलफ्रेंड उस जगह पर आई तो उसने आंखे बंद करा दी और उसे उल्कापिंड के पास ले जाकर प्रपोज किया। यह देखकर उसकी गर्लफ्रेंड पहले तो हैरान हुई लेकिन बाद में उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे प्रपोज के इस नायाब तरीके पर भरोसा नहीं हो रहा था। उसे तरंत ही लियू फेई से शादी के लिए हां कर दिया। ऐसे में लियू फेई के प्रपोज करने का ये तरीका चीन में चर्चा का विषय बन गया है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra