-होश आने पर बच्चे ने खोला राज, आरोपी गिरफ्तार

- कई बच्चों को शिकार बना चुका है आरोपी

- शिकार बच्चों का कराया जाएगा मेडिकल चेकअप

मेरठ : परतापुर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो बच्चों को नशा कराकर उनके साथ कुकर्म करता था। अब तक वह कई बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। लोगों की शिकायत पर परतापुर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

क्या था मामला

परतापुर थाने के कांशी गांव में एक दस वर्षीय बच्चे दो दिन से नशे की हालत में बेहोश था। बुधवार को उसे होश आया तो उसने अपने परिजनों को बताया कि उसके गांव का तहसीन उसे चाकलेट की सिगरेट में भांग पिलाकर उसके साथ कुकर्म करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है।

परिजनों ने की पिटाई

परिजनों ने बच्चे के कहने पर आरोपी तहसीन पुत्र मती अहमद को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने लाई। परतापुर पुलिस के सामने उसे कई राज उगले। उसने कबूल किया कि वह अब तक सात से आठ बच्चों के साथ कुकर्म कर चुका है। परतापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार को कुकर्म का शिकार हुए सभी बच्चों का मेडिकल चेकअप होगा। हिरासत में लिए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

-दीपक शर्मा, इंस्पेक्टर परतापुर

Posted By: Inextlive