- हर ब्लडगु्रप के लिए अलग है डाइट

- एक्सरसाइज भी है ब्लडगु्रप के हिसाब से खास

- 20 प्रतिशत लोग अपना रहे हैं हेल्थ का नया फंडा

रूश्वश्वक्त्रञ्ज ब्लडग्रुप यानि हेल्थ का नया फंडा, अब सिटी के लोग अपनी हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए ब्लडगु्रप चेक करवा रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि ब्लडगु्रप के हिसाब से डाइटिंग करने का नया फंडा जो आ चुका है। सिटी के तमाम जिम पर भी महिलाएं और पुरुष अपनी सेहत को बरकार रखने के लिए अपना डाइट चार्ट तैयार करवा रहे हैं, सिटी में लगभग 20 परसेंट महिलाएं और पांच परसेंट पुरुष अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से अपना डाइटिंग चार्ट बनावा चुके हैं। वह अब ब्लडगु्रप के हिसाब से ही डाइटिंग कर रहे हैं।

फायदेमंद एक्सरसाइज

ब्लडगु्रप के हिसाब से डाइटिंग करना और एक्सरसाइज करना बेहद लाभदायक है। व‌र्द्धमान जिम की संचालिका नेहा थापर ने बताया कि आजकल लोग ब्लडगु्रप के हिसाब से डाइटिंग चार्ट बनवा रहे हैं। ब्लडगु्रप के हिसाब से डाइटिंग और एक्सरसाइज की जाए तो सेहत बेहतर रहती है, क्योंकि ब्लडग्रुप के हिसाब से डाइटिंग करना सेहत को सूट करता है।

तो ऐसे लें डाइट

डायटिशियन डॉ। भावना गांधी के अनुसार विभिन्न ब्लडगु्रप वालों को विभिन्न डाइट और विभिन्न एक्सरसाइज का चार्ट दिया जा रहा है। जिसे लोग प्रयोग भी कर रहे हैं।

एबी- एबी ब्लडग्रुप वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा सोयाबीन, पनीर खानी चाहिए। दूध या दूध की बनी चीजों सेवन ज्यादा करना चाहिए, विटामिन सी ज्यादा लेना चाहिए।

किससे बचें- इस ब्लडग्रुप वालों को एसिड अधिक बनता है, इसलिए उन्हें एल्कॉहोल और चाय, काफी के सेवन से बचना चाहिए।

एक्सरसाइज- एबी ब्लडग्रुप वालों के लिए वॉक ही बेहतर एक्सरसाइज का काम करती है।

ओ- ओ ब्लडग्रुप वालों को हाई प्रोटीन खाना ज्यादा लेना चाहिए। जैसे सोयाबीन, मछली, हरी सब्जियां, मीट, अनाज, दालों में राजमा, चना, लोबिया और छोले बेहतर है। मीठा भी पसंदानुसार खाना चाहिए।

बचें- ओ ब्लड गु्रप वालों के लिए ज्यादा दूध हानिकारक हो सकता है। इसलिए दूध की चीजों से बचना चाहिए।

एक्सरसाइज- ओ ब्लडगु्रप वालों के लिए एक घंटे की साइकिलिंग बेहतर एक्सरसाइज है। इससे उनके चर्बी नहीं चढ़ती।

ए- ए पॉजिटिव या निगेटिव वालों के ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां खानी चाहिए। बींस, हरी पत्तेदार सब्जियां भी ज्यादा लेनी चाहिए। इस गु्रप वालों में रोगों से लड़ने की क्षमता कम होती है, इसलिए कोशिश करनी चाहिए हर चीज फ्रेश ही खाएं।

बचें- मीट और नॉनवेज से ए ब्लडगु्रप वालों को बचना चाहिए। बासी चीजों से भी परहेज करना चाहिए।

एक्सरसाइज- ए ब्लडग्रुप वालों के लिए योग बेहतर एक्सरसाइज का काम करती है।

बी- बी पॉजिटिव या निगेटिव वालों के लिए भुट्टा, गेंहू, लोबिया, बीन, टमाटर, मूंगफली, सरसों के बीज बेहद लाभदायक है। बी गु्रप वाले मीट भी ले सकते हैं। ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां और अंडा भी बी वालों के लिए लाभदायक है।

बचें- बी ब्लडग्रुप वालों को चीकन से पहरेज करना चाहिए।

एक्सरसाइज- बी ब्लडग्रुप वालों के लिए वॉक बेहद जरुरी है।

कैसे हुआ ब्लडगु्रप डाइट का प्रचलन

डॉ। भावना गांधी ने बताया कि अभी एक साल पहले अमेरिका के नेचुरोपेथ अडामों ने एक रिसर्च की थी। जिसमें उन्होंने अमेरिका के काफी लोगों पर ब्लडगु्रप के हिसाब से डाइट की रिसर्च की थी। रिसर्च के अनुसार रिजल्ट भी बेहतर आया था। वहीं से धीरे-धीरे इंडिया में भी यह प्रचलन आने लगा। अभी फिलहाल लोग इसे इतना यूज नहीं कर रहे हैं, क्योंकि चार्ट के हिसाब से डाइट लेना इतना आसान नहीं है। डॉ। मनीषा मल्होत्रा ने बताया कि सिटी में अभी अधिक लोग ब्लडगु्रप डाइट को नहीं अपना रहे हैं। लेकिन 20 परसेंट महिलाएं तो अपना ही रही है।

Posted By: Inextlive