- चोटी सम्राट प्रतियोगिता में जुटे चोटी के महारथी

- प्रतियोगियों के चोटियों की लंबाई को जानने के लिए बनी रही उत्सुकता

ALLAHABAD: प्रतियोगिता तो कई तरह की आयोजित होती हैं। लेकिन संडे को सिटी में आयोजित हुई चोटी सम्राट प्रतियोगिता लीक से हट कर थी। यहां लड़ाई जोर आजमाइश की नहीं थी, बल्कि साधना और सालों तक धैर्य से किए गए मेहनत की थी। यही वजह रही कि इस प्रतियोगिता को देखने वालों में भी विनर और उसकी चोटी के बारे में जानने को लेकर उत्सुकता बनी रही। प्रतियोगिता में कौशांबी के विवेक कुमार मिश्र विनर बने।

दो दर्जन प्रतियोगियों ने किया पार्टिसिपेट

प्रयागराज सेवा समिति की ओर से परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित की गई चोटी सम्राट प्रतियोगिता का आयोजन दारागंज के धकाधक चौराहे पर हुआ। इसके पहले प्रतियोगिता की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष पं। भक्तराज पाण्डेय व पं। धर्मराज पाण्डेय द्वारा भगवान परशुराम की पूजा से हुआ। इसके बाद विभिन्न जिलों से आये प्रतिभागियों का परिचय हुआ। जिसके बाद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। चोटी सम्राट प्रतियोगिता के लिए शहर के साथ ही आसपास के दो दर्जन प्रतिभागियों ने अपनी दावेदारी पेश की। प्रतियोगिता के दौरान चोटी की माप का सिलसिला शुरू हुआ। प्रतियोगिता में लड्डू गोपाल केशरवानी, दीपक दुबे, शिवाकांत पाण्डेय, शिवदयाल आर्य एवं राम प्रसाद की चोटी काफी लंबी व उत्कृष्ट रही। जिसे लोगों ने भी खूब सराहा। इस अवसर पर मोहित डांस ग्रुप के निदेशक राकेश श्रीवास्तव व निवेदिता कौर द्वारा मार्मिक प्रस्तुति दी गई। फ्ब्.भ् इंच लंबी चोटी के साथ कौशांबी के विवेक कुमार मिश्र विनर बने।

फ्ब्.भ् इंच लंबी चोटी

चोटी सम्राट प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगियों की शिखाओं को मापा गया। इस दौरान फ्ब्.भ् इंच लंबी चोटी के साथ कौशांबी के विवेक कुमार मिश्र विनर बने। जबकि दूसरे स्थान पर ख्फ्.9 इंच की चोटी के साथ शिव मंगल आचार्य रहे। प्रतियोगिता में थर्ड पोजिशन पर दो प्रतियोगी रहे। इसमें गंगा प्रसाद पाठक व शक्तिराज पाण्डेय की चोटी ख्0.म् इंच रही। प्रतियोगिता के समापन के बाद विनर्स को पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ। नरेन्द्र सिंह गौर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर तीर्थराज पाण्डेय ने चोटी के धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संस्था के सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive