क्रिसमस का सीजन आ गया है। 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार सेलीब्रेट किया जाएगा। इस बार कोरोना के चलते सामूहिक रूप से त्यौहार मनाने पर मनाही होगी। ऐसे में घर के अंदर कैसे सजावट करें इसके लिए ये पांच आइडिया आपके काफी काम आएंगे।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। क्रिसमस पर सजवाट हर किसी को पसंद आती है। लोग घर पर तरह-तरह से क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। मार्केट में वैसे तो सजावट का सारा सामान उपलब्ध होता है मगर आप खुद से भी डेकोरेट कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको जरूरत है कुछ नए आइडियाज की। हम आपके लिए इस क्रिसमस पर कुछ नए आइडिया लेकर आए हैं जिन्हें घर पर आप ट्राई कर सकते हैं।

कुछ नई थीम हो जाए
क्रिसमस पर घर बैठे कुछ नया करने का मन बना रहे हैं तो इस बार क्रिसमस ट्री को अलग तरह से सजा सकते हैं। क्रिसमस की सजावट तब मजेदार बन जाती है जब आप स्पार्कल्स और पर्सनल मैसेजेस के साथ कुशन लगाते हैं। आप अपनी सजावट में कैंडी से भरे लाल और सफेद रंग के मोजे भी जोड़ सकते हैं।

गिफ्ट को ऐसे सजाएं
गिफ्ट को देखकर हर किसी का मन खुश हो जाता है ऐसे में क्रिसमस पर उपहारों से भरा कमरा देख बच्चे काफी खुश हो जाएंगे। इसलिए क्रिसमस ट्री और उसके आसपास अच्छी तरह से रैप किए गए गिफ्ट को सजा सकते हैं। सिंपल बॉक्स को ओवरसाइज रिबन और प्लेन पेपर के साथ अच्छी तरह से पैक किया जाता है जो क्रिसमस की सजावट के लिए एक क्लासिक लुक है।

फूल और खुशबू
क्रिसमस पर डेकोरेशन के अलावा आप फूलों और खुशबुओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सुंगंधित वातावरण होने से मन और प्रसन्न हो जाता है। ऐसे में त्यौहार का मजा दोगुना हो जाएगा। इसलिए क्रिसमस ट्री के आसपास फूलों की सजावट भी कर सकते हैं जिससे सुंदरता और बढ़ जाएगी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari