-धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

-गिरजाघरों में हुई प्रार्थना सभाएं

UNNAO:

शहर के सभी चर्च में क्रिसमस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यीशू के जन्मदिन पर चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुई। वहीं उनके जन्मदिन की खुशियां मनाते हुए गीत गाए गए। चर्चों में बाइबिल पढ़ी गई, साथ ही लोगों को विशेष संदेश दिए गए। मोमबत्तियां जला कर लोगों ने रोशनी की। इस मौके पर शहर के सभी चर्चो को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। इस मौके पर नन्हें मुन्नों ने यीशू के जन्म से संबंधित नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गिरजाघरों में बहुत ही सुंदर तरीके से कुमकुम आदि से क्रिसमस ट्री सजाए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।

बड़ा चौराहा स्थित मेथोडिस्ट चर्च में गुरुवार सुबह लगभग क्0 बजे प्रार्थना सभाएं हुईं। इस मौके पर चर्च के पादरी अभिषेक आइसेक लियाल ने बाइबिल के संदेश दिए। उन्होंने कहा कि सारे संसार के मोक्ष के लिए यीशू का जन्म हुआ है। इस मौके पर सिस्टर ऊषा मैसी, एलिस मैसी, मिस मेविस, अल्का कुमारी, मीरा बक्ख, नर्गिस, शैलेश आदि चर्च के मेंबर्स मौजूद रहे। इसी तरह अन्य चर्चो में भी क्रिसमस को सलिब्रेट किया गया।

Posted By: Inextlive