स्पेशल न्यूज

- अपनों और खास के लिए 10 से 15 किलो तक केक बेक करा रहे लोग - बरेली के केक से अन्य जिलों में सेलीब्रेट होगा क्रिसमस, ऑर्डर पर बन रही कई वैराइटी

BAREILLY:

क्रिसमस पर केक की मिठास घोलने के लिए क्रिश्चियन फैमिलीज और बेकरी ओनर्स ने तैयारियां पूरी कर रखी हैं। परंपरानुसार रम केक और रस केक की सबसे ज्यादा डिमांड है। वहीं, केक की अन्य वैराइटी भी लोगों को लुभा रही हैं। फ्रेंड्स, रिलेटिव्स और चर्चेज में केक डिस्ट्रिब्यूट करने के लिए प्रत्येक फैमिली 10 से 15 किलो तक केक बेक करवा रही हैं। बता दें कि बरेली में बेक होने वाले केक से अन्य जिलों और प्रदेश में भी क्रिसमस सेलीब्रेट होगा।

दूसरे राज्यों से आ रहे ऑर्डर

केक बेक कराने के लिए शहर समेत जिलों व अन्य राज्यों से लोग ऑर्डर लेकर आ रहे हैं। अभी तक दिल्ली, किच्छा, नैनीताल, मुरादाबाद, रामपुर, रामनगर, दमोला, शाहजहांपुर, आगरा, हल्द्वानी, काठगोदाम, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व अन्य जिलों के करीब 400 से ज्यादा बुकिंग आ चुकी हैं। जिन्हें डिलीवरी दी जा रही है। कैंट एरिया स्थित बेकरी ओनर मिसेज विनोद अरोड़ा के मुताबिक इस बार बाहर की बुकिंग होने से स्थानीय बुकिंग की डिलीवरी लेट हो रही है। शहरवासियों को 24 दिसम्बर से केक बेक कराने को बुलाया है। केक डिस्ट्रिब्यूट करने की परंपरा से रम केक बनवाए जाते हैं। जो 2 से 4 सौ रुपए प्रति किलो के रेट में हैं।

रस केक आॅन डिमांड

टेम्पेटेशन बेकरी के तुषार ने बताया कि रसकेक खास है। जो क्रिश्चियन ट्रेडिशन से जुड़ा है। रस केक बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स को रस में सोख कर बेक किया जाता है। फिर बारीक पीसकर ऊपर से बेक किया जाता है। वालनट केक ढेर सारे अखरोट और कई अन्य आइटम डालकर बेक होता है। यह केक स्पेशियली फैमिली मेंबर्स के साथ काटने के बाद रिलेटिव्स और फ्रेंड्स को डिस्ट्रिब्यूट किए जाने का चलन भी है। क्रिसमस पर वॉलनट, प्लंब, रस, लेमन पील, ऑरेंज पील, रेजिन, मिक्स फ्रूट, कोका, एगलेस केक्स की सबसे ज्यादा बेक हो रहे हैं। पसंद के अनुसार कस्टमर्स केक मैटेरियल प्रोवॉइड कर केक बेक करा रहे हैं।

Posted By: Inextlive