RANCHI: जीवन की ज्योति जगी और उमड़ पड़ा खुशी मनाने वालों का सैलाब। रात के क्ख् बजे गिरजाघरों में घंटियां बजने लगीं और ईसा मसीह का जन्मोत्सव शुरू हो गया। बालक यीशु के जन्म पर सांता क्लॉज ने गिफ्ट बांट कर खुशी, शांति व प्रेम का पैगाम दिया। गुरुवार की शाम से ही गिरजाघरों में मसीही विश्वासी जुटने लगे थे। अन्य धर्मो के लोग भी इस उत्सव में शामिल हुए। प्रभु यीशु के आगमन के लिए महीने भर से तैयारियां चल रही थीं। विश्वासियों के बीच यीशु के आगमन से उनके जीवन को नया आधार मिला। मौके पर मेन रोड स्थित क्राइस्ट चर्च, बहू बाजार के सेंट पॉल्स कैथेड्रल व सेंट मेरीज कैथेड्रल सहित तमाम गिरजाघरों में विशेष अनुष्ठान हुए।

सेंट मेरीज कैथेड्रल विशेष अनुष्ठान

सेंट मेरीज कैथेड्रल में उमंग और उत्साह के साथ क्रिसमस का स्वागत किया गया। रात के क्0.फ्0 बजे कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की अगुवाई में विशेष अनुष्ठान हुए। इसके पूर्व प्रोसेसन निकला और चर्च परिसर में बने समारोह स्थल में कार्यक्रम हुए। यहां पर चरनी को खास तौर पर सजाया गया था। रात क्ख् बजे का समारोह सेंट मेरीज कैथेड्रल में हुआ।

कार्डिनल के संदेश

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो ने कहा कि अंधकार में भटकने वाले लोगों ने एक महती ज्योति देखी है। अंधकारमय प्रदेश में रहने वालों पर ज्योति का उदय हुआ है। यह इसलिए हुआ कि हमारे लिए एक बालक उत्पन्न हुआ है। हमको एक पुत्र मिला है। उसके कंधों पर राज्याधिकार रखा गया है और उसका नाम अपूर्व परामर्शदाता, शक्तिशाली ईश्वर, शाश्वत पिता और शांति का राजा है।

ले लो हे बालक राजा ये उपहार

प्रभु की महिमा में बेथलेहम के पास एक मैदान है, ईश्वर का दूत यों बोलता है, जीवन की ज्योति जगी, दया करो भगवान दया करो, स्वर्ग में महिमा दुनिया में महिमा, शांति धरा पर छाए महिमा उसकी गाएं, मेरा प्रभु पर विश्वास, पिता ईश्वर सृजनहारा, ले लो हे बालक राजा ये उपहार, जन्म ले लैं प्रभु, जन्मा है राजा चलो चलें बेथलेहम, बेथलेहम नगरी में जन्मा यीशु मसीह भगवान, खुशी मनाओ गाओ रे सहित अन्य कई कैरोल गाए गए।

लोगों ने जलाए श्रद्धा के कैंडल

बहू बाजार स्थित सेंट पॉल्स कैथेड्रल में क्रिसमस के मौके पर प्रभु भोज की आराधना हुई। प्रभु भोज की अगुवाई बिशप बीबी बास्के ने की। आराधना में दक्षिण भारत, उत्तर भारत सहित झारखंड के अन्य प्रांतों से भी आए मसीही विश्वासी शामिल हुए। अन्य धर्म के लोगों ने भी श्रद्धास्वरूप कैंडल जलाए और प्रार्थना की। चर्च परिसर में लगे नेचुरल क्रिसमस ट्री को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया था। संत पॉल कैथेड्रल रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग कर रहा था।

प्रभु भोज की आराधना की अगुवाई करते हुए बिशप बीबी बास्के ने कहा कि प्रभु यीशु के जन्म के हजारों वर्ष पहले मीका नबी ने भविष्यवाणी की थी कि बेथलेहम गांव में एक मसीहा का जन्म होगा। उसकी भविष्यवाणी लोगों के लिए बिल्कुल अपरीचित और अविश्वसनीय थी। क्योंकि लोग यह समझते थे कि मसीहा का जन्म राजघराने में होगा, लेकिन बेथलेहम में राजमहल नहीं था। स्वर्गदूतों ने गड़ेरियों को संदेश दिया की दाऊद के नगर में तुम्हारा उद्धारकर्ता जन्मा है। इसके प्रकटीकरण के साथ ही लोगों का उद्धार शुरू हो गया। गड़ेरियों ने स्वर्गदूतों के संदेश पर विश्वास किया और प्रभु यीशु के दर्शन किए। उनके दर्शन से गड़ेरियों के जीवन, सोच और दर्शन में काफी बदलाव आए।

एनडब्ल्यू जीईएल चर्च में पुण्यरात की आराधना

एनडब्ल्यू जीईएल चर्च मेनरोड में गुरुवार को पुण्यरात की आराधना हुई। इसकी अगुवाई बिशप दुलार लकड़ा ने की। इस मौके पर क्रिसमस कैरोल गाए गए। पुरोहितगणों ने मसीही विश्वासियों को उपदेश दिया। मसीही विश्वासियों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देकर खुशियां बांटी। इधर, ºीस्त गिरजाघर (जीईएल चर्च) मेन रोड में गुरुवार को पुण्य रात की पहली आराधना शाम चार बजे, दूसरी आराधना भ्.फ्0 बजे और मध्य रात्रि की आराधना क्क्.फ्0 बजे हुई। इसमें जीईएल चर्च के अनुयायी भारी संख्या में शामिल हुए।

Posted By: Inextlive