Varanasi: जैसे ही घड़ी में तीन बजा वैसे ही आईसीएसई हाईस्कूल व आईएससी इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स कंप्यूटर से चिपक गए. एक के बाद एक अपना रिजल्ट देखने लगे. जी हां शुक्रवार को सीआईएससीई बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आते ही कुछ ऐसा ही नजारा था. इंटरनेट पर रिजल्ट देखने के बाद स्टूडेंट्स खुशी के मारे उछल पड़े. वहीं कम माक्र्स आने पर कुछ के चेहरे पर मायूसी छा गयी. हर स्टूडेंट में अपना रिजल्ट जल्द से जल्द देख लेने की हड़बड़ी मची रही. क्लास 10वीं में सेंट जांस डीएलडब्ल्यू की संजना सिंह और 12वीं में साइंस ग्रुप में सेंट जांस मढ़ौली के आदित्य मेहरोत्रा ने पूरे डिस्ट्रिक्ट में बाजी मारी.


कॉमर्स में विदुषि व श्रुतिराव रहे अव्वल सीआईएससीई (काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट शुक्रवार को डिक्लेयर कर दिया गया। 10वीं (आइसीएसई -इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एक्जामिनेशन) में सेंट जांस स्कूल डीएलडब्ल्यू की संजना सिंह 97.5 परसेंट माक्र्स प्राप्त कर अव्वल रहीं। वहीं 12वीं यानी आईएससी (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) साइंस ग्रुप में सेंट जांस मढ़ौली के आदित्य मेहरोत्रा 96 परसेंट माक्र्स प्राप्त कर फस्र्ट व सेंट जांस डीएलडब्ल्यू के उज्ज्वल सिंह 94.6 परसेंट माक्र्स प्राप्त कर सेकेंड प्लेस पर रहे। इसी प्रकार, कॉमर्स ग्रुप में सेंट जांस डीएलडब्ल्यू की विदुषि शुक्ला व सेंट जोसेफ की बी श्रुतिराव संयुक्त रूप से 94.4 परसेंट माक्र्स प्राप्त करके डिस्ट्रिक्ट में थर्ड व कॉमर्स सब्जेक्ट में फस्र्ट प्लेस पर रहीं। जिले में 95 परसेंट रहा रिजल्ट
हर साल की तरह इस बार भी स्कूल्स ने अपने को टॉप पर होने का दावा किया। सबके अपने अपने दावे रहे। उधर डिस्ट्रिक्ट का रिजल्ट 95 परसेंट रहा। इस बीच कई स्कूल्स ने अपना रिजल्ट सेंट परसेंट होने का दावा किया। इसके अलावा टॉपर्स को लेकर भी स्कूल्स के अपने अपने दावे रहे। किसी ने अपने स्टूडेंट्स का माक्र्स सबसे अधिक तो किसी ने अपने स्टूडेंट्स को टॉप पर बताया। बहरहाल सेंट जांस स्कूल, डीएलडब्ल्यू, सेंट जांस स्कूल, मढ़ौली, डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल, सेंट जोसेफ सहित सेंट जांस स्कूल लेढ़ूपुर के सेंट परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं। Class 10th के टॉपर्स रैंक    रैंकर            परसेंट         स्कूल 1    संजना सिंह       97.5     सेंट जांस डीएलडब्ल्यू  2    ऐश्वर्या शर्मा       96.33    सेंट जोसेफ 3    अमन              95 .6    डब्ल्यूएच स्मिथ Class 12th के टॉपर्स रैंक    रैंकर              परसेंट     स्कूल 1   आदित्य मेहरोत्रा   96      सेंट जांस मढ़ौली 2   उज्जवल सिंह     94.6     सेंट जांस डीएलडब्ल्यू 3   विदूषि शुक्ला      94.4    सेंट जांस डीएलडब्ल्यू 4   वी श्रुतिराव         94.4     सेंट जोसेफ

Posted By: Inextlive