Agra: अब आगराइट्स को लाइट जाने के झंझट से निजात मिल जाएगी. जल्द ही उन्हें फुल टाइम पॉवर सप्लाई मिल सकेगी. शासन की मंशा के मुताबिक डीवीवीएनएल रुरल एरियाज में तहसील स्तर पर अपने सब स्टेशनंस बनाएगा. इस प्रोजेक्ट को डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा.

आठ बनेंगे Sub Stations

गवर्नमेंट की योजना के तहत डीवीवीएनएल आगरा की सात तहसील में 33 केवी के आठ सबस्टेशन बनाएगी। जिन्हें रुरल के 132 केवी के बाह, एत्मादपुर, कलपुरा और शमशाबाद पॉवर हाउस से इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइड कराई जाएगी।
अब तक 9 Power House 
डिस्ट्रिक्ट में नौ पॉवर हाउस बने हुए हैं। अभी तक उनसे ही रुरल और अर्बन एरियाज में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की जाती है। 220 केवी के सबस्टेशन पीली पोखर (हाथरस रोड), सिकंदरा और ताजनगरी में बना हुआ है। इसके अलावा 132 केवी के बिजली घर आगरा कैंट, बाह, एत्मादपुर, कलपुरा और शमशाबाद में बने हुए हैं। सिटी को पीली पोखर, सिकंदरा और ताजनगरी के पॉवर हाउस से सप्लाई मिलती है। उनसे शहरभर में 33 केवी के 40 सब स्टेशनंस जुड़े हुए हैं।
खत्म होगी Cut Off Problem
आगरा में को जितनी भी सप्लाई लखनऊ से की जाती है उसे सिटी और अर्बन एरियाज में सप्लाई एक साथ सप्लाई न करके वन बाई वन प्रोवाइड कराई जाती है। ऐसे में रुरल एरियाज में सप्लाई करने के लिए अर्बन एरियाज में कट ऑफ कर दिया जाता है। रुरल एरियाज में सब स्टेशन बनाकर वहां से फीडर्स पर डायरेक्ट सप्लाई की जा सकेगी। इससे जाने से सिटी की जाने वाली बिजली की कटौती खत्म हो जाएगी।
ओवरलोड पॉवर हाउस
सिटी के दो पॉवरहाउस ऐसे हैं जिनसे रुरल के कई एरियाज जुड़े हुए हैं। इनकी वजह से पॉवर का लोड बढ़ जाता है। ताजनगरी में 220 केवी के बिजली घर से कागारौल, जगनेर, सैंया, अकोला, रुनकता, जिंगार, बाद, पपरी नगर जुड़ा हुआ है। वहीं, आगरा कैंट के 132 केवी से दूरा सहित रुरल के अन्य एरियाज जुड़े हुए हैं। ताजगंज, बल्केश्वर, जीवनी मंडी, राजपुर चुंगी, सदर, ईदगाह प्रमुख रुप से ओवर लोड से प्रभावित रहते हैं।
डेढ़ साल का प्रोजेक्ट

डीवीएनएल के चेयरमैन पीके जैन ने बताया कि सात तहसील में 33 केवी के लगने वाले आठ सब स्टेशनंस बनने का पूरा काम डेढ़ साल में पूरा होगा। प्रोजेक्ट अधिकारियों के मुताबिक, एक सब स्टेशन बनाने में साढ़े तीन करोड़ का खर्चा आएगा। अगर दो ट्रांफॉर्मर लगाए जाएंगे तो, लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत आएगी। ऐसे में आठ सब स्टेशनंस बनाने में 30 से 32 करोड़ की लागत लगेगी।
18 से 20 घंटे मिलेगी लाइट
यूपी गवर्नमेंट की योजना के पूरा होते ही सिटी में लाइट की खपत बहुत कम हो जाएगी। आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, सिटी को 18 से 20 घंटे के निर्बाध सप्लाई मिल सकेगी। साथ ही रुरल एरियाज में भी 10 से 12 घंटे की पॉवर सप्लाई मिल सकेगी।
399 बनेंगे पॉवरहाउस
सिटी की सप्लाई को रुरल के अलग करने का प्रोजेक्ट शासन की मंशा है। इसके तहत पूरे यूपी में 399 पॉवरहाउस इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइड कराने वाली कंपनीज बनावाएंगी। वहीं, डीवीवीएनएल सिटी के आठ सब स्टेशनंस सहित टोटल 98 पॉवरहाउस बनवाएगी।
इस प्रोजेक्ट के लिए टेडरिंग शुरु कर दी गई है। जल्द ही काम शुरु कर दिया जाएगा। स्कीम के तहत डिस्ट्रिक्ट में आठ पॉवरहाउस बनाए जाएंगे। जिन्हें डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा।
पीआर गुप्ता, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, डीवीवीएनएल

- By Neeraj Sharma

Posted By: Inextlive