विश्वेशरगंज स्थित माखन हांडी रेस्टोरेंट शहर के सबसे बिजी एरिया में है। करीब 90 लोगों की सीटिंग केपेसिटी वाले इस प्योर वेज रेस्टोरेंट के रिव्यू के हमारे फूड जॉकी बने मुंबई के अतुल कुलकर्णी और उनके फैमिली मेंबर्स। दिन में अतुल अपने परिवार संग यहां लंच करने पहुंचे थे। हमने उनसे रेस्टोरेंट के हर ऑस्पेक्ट पर बात की।

एंबिएंसेस

मुंबई से जब हमने बनारस आने का प्लान किया तो मेरी बेटी ने इंटरनेट पर इस रेस्टोरेंट के बारे में सर्च किया। हमें ये काफी अच्छा लगा। जब से हम यहां आये कई बार इस रेस्टोरेंट में खाना खाया। यहां प्राइवेसी के साथ काफी सुकून मिल रहा है। बहुत बिजी इंटीरियर न होते हुए भी सिम्पल में ये अट्रैक्टिव कर रहा है। डिम लाइट और स्लो म्यूजिक के बीच खाना खाना अच्छा लग रहा है। टेबल-चेयर कंफर्टेबल हैं।

सर्विस

मैंने अपने अपने चार फैमिली मेंबर्स के लिए पनीर चिली ग्रेवी, दाल तड़का, दम बिरियानी, तंदूर, टोमैटो शूप, इडली और प्लेन राइस ऑर्डर किया था। ये डिशेज हमारे टेबल पर करीब 25 से 30 मिनट में परोस दी गयी। सर्विस के मामले में मुझे लगता है कि थोड़ा और इम्प्रूव किया जा सकता है। हालांकि सर्विस स्टाफ का बिहैवियर अच्छा है।

फूड क्वालिटी

मुझे और मेरी फैमिली को यहां की फूड क्वालिटी अच्छी लगी। दरअसल हम महाराष्ट्रियन हैं तो यहां हमें बिल्कुल अलग खाना लगा। पनीर की क्वालिटी एक दम फ्रेश लगी। पनीर की ग्रेवी भी भी अच्छी थी। दाल तड़का भी अच्छा लगा।

टेस्ट

दम बिरियानी तो खाकर मजा आ गया। जायकेदार होने के साथ ही इसमें सबचीजें बैलेंस थी। हर डिश में मसाले का स्वाद एकदम अलग है। हालांकि मुझे लगता है कि इडली को थोड़ा और सॉफ्ट किया जा सकता है। पनीर चिली ग्रेवी भी बहुत टेस्टी लगा। शूप का टेस्ट भी अच्छा लगा। हल्का गरम होने के साथ ही इसमें यूज किया गया मसाला काफी स्पाइसी था।

स्पेशलाइजेशन

यहां की स्पेशियालिटी ताजा खाने के साथ ही प्योर वेज की है। आप चाहे जब भी यहां जिस भी चीज का ऑर्डर देंगे वह तुरंत बनायी जाएगी। यहां की खास डिश की बात करें तो पनीर के आइटम हैं। फिर चाहे वो पनीर चिली ग्रेवी हो पनीर टिक्का, वेज कबाब भी काफी पसंद किया जाता है। यहां बजट भी आपके जेब पर बहुत भारी नहीं पड़ेगी। फैमिली के अलावा कपल्स के लिए ये रेस्टोरेंट परफेक्ट है।

बजट-- दो लोगों के लिए एवरेज 800 रुपये

रेटिंग--- 4 स्टार

Posted By: Inextlive