RANCHI रेव मीडिया के बैनर तले मॉडलिंग कांटेस्ट मिस्टर एंड मिस पॉपुलर झारखंड सीजन-ख् का क्रिएटिव पोस्टर हैंगआउट रेस्टॉरेंट में लांच किया गया। मेन रोड स्थित हैंगआउट रेस्टोरेंट में क्भ् फरवरी को ऑडिशन लिया जाएगा। सेलेक्टेड प्रतिभागियों को एक सप्ताह के वर्कशॉप के बाद कोरियोग्राफर मॉडलिंग के गुर सिखाएंगे। रेव मीडिया के रौनक राज ने बताया कि विजेता को एमटीवी रोडीज फेम रघुराम के साथ सेल्फी लेने का मौका मिलेगा। साथ ही हिंदी एल्बम में काम करने का मौका मिलेगा।

लगेज जंक्शन में स्पेशल आफर

सर्जना चौक, मेन रोड स्थित लगेज जंक्शन में सभी ब्रांड के बैग एन बैगेजेज पर स्पेशल आफर दिया जा रहा है। यह एक ऐसा शोरूम है जहां वीआइपी, अल्फा, स्काइबैग, एरिस्टोक्रैट, वाइल्ड क्राफ्ट समेत कई ब्रांड के सामान अवेलेवल है। प्रतिष्ठान में सभी ब्रांड के बैग पर भ्0 परसेंट तक की छूट दी जा रही है। साथ ही 800 रुपए के प्रोडक्ट की खरीदारी पर ब्0 परसेंट की छूट दी जा रही है।

कांफ्रेंस में भाग लेकर लौटे कार्डिनल

ख्7 प्लेनरी असेंबली की ओर से आयोजित कैथोलिक बिशप ऑफ इंडिया के कांफ्रेंस में रांची के आर्चबिशप कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो भी शामिल हुए। बैंगलोर के सेंट जॉन्स नेशनल एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेस में फ्-9 फरवरी तक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। कार्डिनल कांफ्रेंस में शामिल होकर वापस रांची लौट आए।

घरेलू कामगार महिलाओं ने घ्ोरा राजभवन

असंगठित क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं ने सामाजिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर मंगलवार को राजभवन का घेराव किया। राष्ट्रीय घरेलू कामगार संगठन और झारखंड घरेलू कामगार संगठन के आह्वान पर क्भ्00 घरेलू महिला कामगारों ने राजभवन का घेराव कर धरना दिया। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, खूंटी और लोहरदगा से आई घरेलू महिला कामगार इसमें शामिल हुई। संगठित क्षेत्र के कामागारों की तरह ही उन्होंने भी आवास, पेंशन, मातृत्व लाभ और भविष्य निधि दी जैसी सुविधाएं देने की मांग की। असंगठित कामगार सुरक्षा अधिनियम ख्008 देश में लागू हो चुका है। लेकिन झारखंड में इस अधिनियम के तहत कामगारों को जो सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए वह अभी तक नहीं मिल रही है।

Posted By: Inextlive