-जैपुरिया स्कूल्स पहुंचे क्रिकेटर प्रवीण कुमार, बच्चों से अपने अनुभव को किया साझा

सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स के बाबतपुर कैम्पस में आयोजित 'रूबरू' कार्यक्रम में पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने स्कूल के बच्चों से बात की। इस दौरान बच्चों ने प्रवीण कुमार से कई सारे सवाल पूछे। तो उन्होंने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार व अनुभवों को साझा किया। प्रवीण कुमार ने कहा कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। जिन्दगी चुनौतियों का ही दूसरा नाम है। क्रिकेटर न बनते तो क्या बनते के जवाब में उन्होंने कहा कि शायद शूटिंग में कुछ करता या खेती में जाता और किसान बन जाता।

उप्र में खेल को बढ़ावा

कहा कि उत्तर प्रदेश में खेलों के लिये अपार संभावनाएं हैं। खिलाड़ी सिर्फ सुविधाओं से नहीं बल्कि मेहनत व प्रतिभा से तैयार होते हैं। प्रवीण कुमार ने कहा कि अब स्कूलों ने भी खेल को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर स्कूल्स के दीपक बजाज, मनोज बजाज, श्याम बजाज, अनिल के। जाजोदिया, सुधा सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive