- कूड़ाघाट में झाडि़यों से मुक्त हुआ ट्रांसफॉर्मर

- राप्तीनगर के गायत्रीनगर में कसे गए तार

- शहर के अन्य एरिया में भी सुधारी जाएगी स्थिति

GORAKHPUR: शहर में अब झाडि़यां करंट नहीं मारेगी। आई नेक्स्ट के कैंपेन 'लापरवाही का करंट' के बाद आखिरकार बिजली विभाग की नींद खुल गई है। खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को विभाग ने राप्तीनगर की गलियों में झूलते तारों को कसना शुरू कर दिया। साथ ही झाडि़यों में कैद तारों और ट्रांसफॉर्मर को मुक्त कराने का भी कार्य शुरू कर दिया। महानगर विद्युत वितरण निगम के एसई आरआर सिंह ने कूड़ाघाट में झाडि़यों में कैद ट्रांसफॉर्मर का निरीक्षण किया और एसडीओ को तत्काल निर्देश देकर झाडि़यों की सफाई करने का निदर्1ेश दिया।

गायत्री नगर की गलियां तारों से हुई आजाद

आई नेक्स्ट ने 13 जून के अंक में खबर सर पर है 'खतरा जरा बच के निकलिए' हेडिंग से गायत्री नगर मोहल्ले की खबर पब्लिस की। इसके बाद बिजली विभाग की नींद खुली और गायत्री नगर एरिया के तारों को टाइट करने का कार्य शुरू कर दिया है। एसडीओ वाईके चतुर्वेदी ने बताया कि दोपहर 3 बजे से कार्य शुरू हुआ है। अभी दो गालियों के तारों को टाइट किया गया है, अब रविवार को इस एरिया के सभी तारों को टाइट कर दिया जाएगा।

झाडि़यों के कैद से ट्रांसफॉर्मर आजाद

15 जून के अंक में आई नेक्स्ट ने 'संभलकर, झाडि़यां भी मारती है करंट' हेडिंग से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। महानगर विद्युत वितरण निगम के एसई आरआर सिंह ने शहर के कई एरिया का निरीक्ष्ाण किया।

आज शाहपुर में साफ होंगे तार

आई नेक्स्ट की खबर का असर शहर में दिखने लगा है। गुरुवार सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक शाहपुर सब स्टेशन से जुड़े एरिया में बिजली गुल रहेगी। जानकारी एसडीओ वाईके चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने कहा कि शाहपुर सब स्टेशन से जुड़े एरिया के तारों और ट्रांसफॉर्मर पर जहां भी झाडि़यां है और पेड़ की डालियां लटकी है। उनकी सफाई की जाएगी।

आई नेक्स्ट के लापरवाही का करंट कैंपेन सही में बिजली विभाग की खामियों को उजागर करने वाला था। इस खबर के बाद शहर में तारों को कसने और झाडि़यों की सफाई करने का निर्देश दे दिया गया है। कुछ जगह कार्य भी शुरू हो गया है।

- आरआर सिंह, एसई महानगर विद्युत वितरण निगम

Posted By: Inextlive