बंगाल की खाड़ी की वजह से झारखंड में नमी की स्थिति

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बेमौसम हो रही बारिश

अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड

RANCHI: पिछले कुछ दिनों से बेमौसम हो रही बारिश की संभावना अगले दो दिनों तक बनी हुई है। बादलों की वजह से कभी तेज धूप तो कभी छांव का नजारा देखने को मिल रहा है। हालांकि स्थिति पहले से सामान्य हो रही है, इसके बावजूद झारखंड का मौसम स्थाई नहीं हो पा रहा है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

19.6 मिमी हुई बारिश

पिछले दिनों सिर्फ रांची में 19.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सहायक पूर्वानुमान पदाधिकारी डीजी हेडाऊ ने बताया कि फिलहाल असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में 0.9 किलोमीटर तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बनी हुई है। जबकि झारखंड से सटे अन्य राज्यों में बनी टर्फलाइन अब खत्म हो चुकी है। बंगाल की खाड़ी की वजह से झारखंड में नमी की स्थिति अत्यधिक है। इसी वजह से कभी भी बारिश हो रही है। पिछले दो-तीन दिनों से रांची समेत पूरे झारखंड प्रदेश का मौसम असामान्य बना हुआ है। सुबह-शाम अक्सर बारिश हो रही है।

रांची में राज्य के सर्वाधिक लोगों को मिला आधार

राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने को लेकर बुधवार को झारखंड हेल्थ सर्विसेज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल डॉ सैयद अहमद से मिला और अपनी मांग रखी। सदस्यों ने डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने का अनुरोध किया। इसके अलावा गर्वनर से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को प्रमोशन देने तथा मेडिकल कॉलेजों की स्थिति सुधारने की मांग भी की। प्रतिनिधिमंडल में डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ जेके मित्रा, डॉ विमलेश सिंह, डॉ पवन कुमार चौधरी, डॉ प्रदीप कुमार शामिल थे।

Posted By: Inextlive