-टोल प्लाजा पर राकेश टिकैत को पकड़ने की योजना रह गई धरी

-भाकियू कार्यकर्ताओं को रोका तो टोल प्लाजा पर लगा देंगे आग

Meerut : सिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस के आला अफसर भाकियू की सोची समझी योजना को परखने में धोखा खा गए। मुरादनगर जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकने की जिला प्रशासन की योजना उस समय धराशायी हो गई, जब भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को पक ड़ने आए एसपी सिटी व सीओ को कार्यकर्ताओं ने धकेलते हुए अपने घेरे में लेकर सुरक्षित कार में बिठा दिया। बेचारे पुलिस अफसर किसानों के कारवां को जाते हुए देखते रहे।

कार्यकर्ताओं से नोकझोंक

भाकियू व रालोद के आह्वान पर गुरुवार को किसानों को गंगनहर से दिल्ली का पानी रोकने के लिए मुरादनगर पहुंचना था। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए सिवाया टोल प्लाजा पर चार थानों की पुलिस के अलावा आरएएफ तैनात क र दी। करीब क्0:फ्भ् बजे दौराला से भाकियू कार्यकर्ताओं से भरी बस पहुंची तो सीओ व दौराला इंस्पेक्टर ने बस में बैठे लोगों को मुरादनगर जाने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

गुस्से को देख पीछे हुई पुलिस

यह सूचना भाकियू जिलाध्यक्ष विनोद जिटौली व गौरव जिटौली को मिली तो वे कार्यकर्ताओं के साथ टोल पहुंच गए। वहीं मुजफ्फरनगर से रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, युवा रालोद अध्यक्ष संजय राठी, रविंद्र सौंटा, बंटी राठी, सतबीर वर्मा आदि वहां पहुंचे। कार्यकर्ताओं की बस रोकने की जानकारी पर वे आग बबूला हो गए और नारेबाजी कर टोल की दो लेन खाली करा दी। चेतावनी दी कि जब तक किसानों की सभी बसें व अन्य वाहन न निकल जाएं, बूम नीचे न हो, वरना टोल को आग के हवाले कर देंगे। किसानों की संख्या अधिक देख पुलिस अफसर किनारे हो गए।

टिकैत निकल गए, पुलिस देखती रही

करीब क्क् बजे चौधरी चौधरी राकेश टिकैत अपने अमले के साथ टोल प्लाजा पहुंचे तो किसानों में जोश भर गया। टिकैत कार से उतरे तो एसपी सिटी ओपी यादव व सीओ दौराला, सीओ सदर देहात उन्हें पकड़ने दौड़े तो कार्यकर्ता ने टिकैत को सुरक्षा घेरे में ले लिया और पुलिस अफसरों को एक ओर धकिया दिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए टिकैत को सुरक्षित कार तक ले गए। टिकैत की कार के पीछे सभी किसान अपने वाहनों में सवार होकर मुरादनगर के लिए रवाना हो गए। अफसरों की टीम भाकियू के वाहनों के काफिले को देखते रह गए।

Posted By: Inextlive