शहर साफ करने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक

DEHRADUN: 'स्वच्छ दून-सुंदर दूर' का स्लोगन अब रेडियो पर भी सुनाई देगा। दिल्ली की तर्ज पर दून नगर निगम भी शहर साफ करने के लिए जनता को जागरूक करने की पहल रेडियो के जरिए करने जा रहा है। नगर आयुक्त रवनीत चीमा ने बताया कि प्लानिंग के लिए लोकल स्टेशन से बात चल रही है और जल्द ही लोग अपने शहर को स्वच्छ रखने का संदेश सुनेंगे।

कई बड़े काम होने हैं

निगम अधिकारियों की मानें तो इस साल स्वच्छता को लेकर कई बडे़ काम होने जा रहे हैं। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट काम करना शुरू कर देगा और भूमिगत कूड़ेदान से सड़कों का कूड़ा नहीं दिखेगा। साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की भी व्यवस्था नई एजेंसी को दी जाने वाली है। शहर की स्वच्छता के लिए वेंडिंग जोन भी बनाए जा रहे और फड़-ठेली वालों के पास बन गए हैं। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम रेडियो से स्वच्छ दून का संदेश जारी करने जा रहा है। इसमें शहर को स्वच्छ रखने के लिए क्या-क्या किया जाए, यह भी बताया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि निश्चित ही इसका असर जरूर पड़ेगा, क्योंकि वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग घर, मोबाइल, कार आदि में रेडियो एफएम का प्रयोग करते हैं। लोग सफर करते हुए कूड़ा बाहर नहीं फेंकेगे। इससे बच्चों में भी जागरूकता आ सकती है।

क्.फ्8 मिनट का है गीत

स्थानीय गढ़वाली गायक हरेंद्र परिहार ने शहर की स्वच्छता पर हिंदी में गीत तैयार किया है व सुनील पटनी ने संगीत दिया है। हरेंद्र ने बताया कि एक मिनट फ्8 सेकंड के इस गीत में स्वच्छता के साथ ही नगर निगम का हाउस टैक्स समय से चुकाने व अतिक्रमण नहीं करने का संदेश भी होगा। निगम इस गीत के लिए लोकल स्टेशन से बातचीत कर रहा है।

Posted By: Inextlive