- मानव श्रृंखला बनाकर दिया नदियों के संरक्षण का संदेश

ALLAHABAD: आज गंगा और यमुना का जल इसीलिए दूषित है। क्योंकि नाला व नालियों का दूषित जल लगातार गंगा-यमुना में गिर रहा है। अगर ये नाला-नाली नदियों में गिरना बंद हो जाए तो गंगा-गंगा यमुना का दूषित जल शुद्ध हो जाए। संडे को विभिन्न संस्थाओं के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों लोगों ने तेलियरगंज से अलोपीबाग तक मानव श्रृंखला बनाकर कुछ इसी तरह का संदेश दिया।

डीएम ने की शुरुआत

मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज के गंगा गेट पर मुख्य कार्यक्रम ऑगईनाइज किया गया। जहां जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और मेयर अभिलाषा गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर मानवश्रृंखला अभियान की शुरुआत की। महर्षि विद्या मंदिर, सुमन विद्या निकेतन, कर्नलगंज इंटर कॉलेज, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज, बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी के अलावा एकल विद्यालय, इनरव्हील क्लब, रोटरी क्लब, सिविल डिफेंस के सदस्य मानवश्रृंखला अभियान में शामिल हुए। इस दौरान डा। दीनानाथ शुक्ल दीन, हाजी निजामुद्दीन, सरदार अजीत सिंह, सांसद केशव प्रसाद मौर्य, मंजू शर्मा, विनोद चंद दुबे, पूव्र पार्षद कमलेश सिंह, शिवसेवक सिंह, अवधेश गुप्ता, राजेंद्र पॉलीवाल आदि शामिल हुए।

Posted By: Inextlive