-सफाई कर्मी ने खुद को मारी गोली, मौत

- जल निगम में सफाई कर्मी पद पर तैनात था युवक

GORAKHPUR: तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड कॉलोनी स्थित अंबेडकरनगर में रहने वाले सफाईकर्मी व सूद कारोबारी विकास उर्फ गुड्डू (38) ने सोमवार शाम खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद घर वाले उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि वह जुआ खेलने का आदी था। कुछ दिन पहले जुआ में 20 लाख रुपए हार गया था। शाम को वह जब आया तो अपनी मां मुन्नी देवी से पैसा मांगने लगा, जिस पर विवाद हो गया। अभी कुछ लोग समझ पाते इसके पहले ही उसने खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कोई असलहा नहीं मिला है।

जिद्दी था विकास

आसपास के लोगों का कहना है कि विकास गुस्सैल किस्म का था। उसके सात बच्चे हैं, जिसमें चार लड़के और तीन लड़कियां हैं। पत्‍‌नी लक्ष्मी ने बताया कि वे बहुत जिद्दी व्यक्ति थे, जिसके कारण अक्सर नाराज हो जाया करते थे। सोमवार सुबह बिना कुछ कहे घर से निकल गए और शाम को घर आए। फिर विवाद हुआ।

अवैध असलहे से चली गोली

पुलिस को मौके से हथियार नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने जब घर वालों से पूछा तो पता चला घर में कोई लाइसेंसी असलहा नहीं है। तिवारीुपर एसओ राजनाथ सिंह का कहना है कि आत्महत्या के बाद असलहा नहीं मिला, इसलिए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मोहल्ले वालों को कहना है कि वह सूद पर पैसे भी लोगों को देता था। परिवार में अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके कारण कोई भी पड़ोसी उससे बहुत अधिक बात नहीं करता था।

वर्जन

परिवार में हमेशा विवाद होता रहता था। सोमवार शाम वह घर आया तब भी कुछ विवाद हुआ। विवाद काफी बढ़ गया, जिसमें उसने खुद को गोली मार ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच की रही है।

हेमराज मीणा, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive