JAMSHEDPUR: स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 का परिणाम शनिवार को जारी हो गया। देश भर के 485 शहरों की जारी सूची में जमशेदपुर के मानगो अक्षेस को टॉप 20 में जगह मिलने पर शहर के निवासियों ने मानगो अक्षेस और प्रशासन को बधाई दी हैं। वहीं जमशेदपुर अक्षेस को 30वीं और जुगसलाई नगर पालिका को 87वीं रैंक मिली हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में शहर की रैंक में सुधार होने सांसद विद्युत वरण महतो, खाद्य मंत्री सरयू राय, डीसी अमित कुमार और एसएसपी अनूप बिरथरे ने नगर वासियों और तीनों नगर पालिका कर्मचारियों को बधाई दी हैं।

बताते चले कि स्वच्छता सर्वेक्षण- 2018 के तहत हैदराबाद की टीम ने मार्च महीने में तीनों नगर पालिकाओं में स्वच्छता संसाधनों का सर्वेक्षण किया था। देश भर के 485 नगर पालिकाओं की सूची में एमएनएसी ने 3161.68 अंकों के साथ 20वंी रैंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं जमशेदपुर अक्षेस ने पिछले साथ ही तुलना में 34 शहरों को पछाड़कर 3046.86 अंकों के साथ देश में 30वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं जुगसलाई नगर पालिका ने 2772.06 अंक प्राप्त कर 87वां स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर भर में नाली सफाई, नाला सफाई, डस्टबिन, टॉयलेट निर्माण के साथ ही होर्डिग के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया था। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा स्थान प्राप्त करने पर शहर के लोगों ने खुशी जाहिर की है। मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मानगो की रैंक पर खुशी जाहिर की है और अभियान को आगे भी चालू रखने की बात कही हैं वहीं जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी संजय पांडेय ने अक्षेस की रैंक पर खुशी जताते हुए कहा कि 2019 में हम टॉप-10 में होंगे। जुगसलाई नगर पालिका के स्पेशल अफसर सुरेंद्रर प्रसाद ने कहा कि रैंक में सुधार हुआ है हम नई उर्जा के साथ शहर को साफ करेंगे।

टॉप टेन में हो जमशेदपुर का नाम

जुस्को के एमडी आशीष माथुर ने मानगो अक्षेस के टॉप 20 पर आने पर वहां के अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है। जमशेदपुर की रैंक पर उन्होंने कहा कि जमशेदपुर अक्षेस में लगभग 8 लाख लोग निवास करते है उस हिसाब से हमारे सामने चैलेंजेस बहुत ज्यादा है। हमने पिछली रैंक में से 50 प्रतिशत से भी ज्यादा सुधार किया है लेकिन जब तक जमशेदपुर टॉप टेन में नहीं आता है। मुझे संतुष्टि नहीं मिलेगी उन्होंने कहा कि प्रशासन, जुस्को और जेएनएसी ने सामूहिक रूप से काम किया है। जिसका परिणाम है कि हम 64वें स्थान से 30 स्थान तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जेएनएसी कर्मचारियों ने काम किया है लेकिन और भी काम करने की जरूरत है।

दिए बराबर अंक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में कार्वी की सर्वे टीम ने जेएनएसी को अपने प्रत्यक्ष निरीक्षण में इंदौर नगर निगम के बराबर अंक दिए हैं। इंदौर देश में टॉप पर है। इंदौर और जमशेदपुर दोनों को भौतिक मूल्यांकन में 1200 में से 1189 अंक मिले हैं। इसमें जमशेदपुर के 1200 में से सिर्फ 11 अंक ही कम हुए हैं। यानि भौतिक मूल्यांकन में जमशेदपुर को 99 प्रतिशत से अधिक अंक दिए।

तो इसलिए पिछड़ गया जमशेदपुर

जमशेदपुर अक्षेस दस्तावेज के अंक कम मिलने से पिछड़ गया। दस्तावेजों में 1400 में 600 से भी कम अंक मिले। जमशेदपुर अक्षेस ने दिसंबर में पतंग उत्सव, स्वच्छता चौकी, उड़नदस्ता, कबाड़ महोत्सव आदि प्रयास किए, इसलिए इसके अंक नहीं मिले।

मानगो को दस्तावेज में मिले अधिक अंक

मानगो में विशेष अधिकारी के तौर पर संजय कुमार ने काफी काम किए थे। मानगो में संजय कुमार की अगुवाई में अक्टूबर तक चौपाल, स्वच्छता मतदान, सेल्फी विद डस्टबिन आदि किए गए थे। जिन्हें दस्तावेजी प्रमाण के रूप में सर्वे टीम ने स्वीकार कर लिया। इसलिए मानगो को दस्तावेजों में जेएनएसी से अधिक अंक मिले।

जुगसलाई एरिया छोटा होने के साथ गंदगी का अंबार लगा रहता है। स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट से इलाके के लोगों को यह सीख मिलेगी कि वह इलाके को स्वच्छ बनाने में पालिका का सहयोग करें।

विराट सोनकर जुगसलाई

मानगो अक्षेस की सफलता पर सभी आश्चर्य चकित है। इलाके में हुए सफाई के काम और जगह-जगह रखे डस्टबिन से शहर की सफाई हो सकी है। मागनो अक्षेस के कर्मचारियों को बधाई साथ ही सभी नगर पालिकाओं को मानगो से सीखना चाहिये।

राम सिंह मानगो

शहर में पहले की तु़लना में स्वच्छता बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में जेएनएसी ने 34 शहरों को पछाड़ा है। आगे भी हम सभी को मिलकर यह प्रयास करना होगा कि आने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में हम अपने शहर को और भी साफ बनाये जिससे हमारी रैंक टॉप- 10 में आ सके।

रश्मी ंिसह बिष्टुपुर

एमएनएसी, जेएनएसी, जुगसलाई तीनों की रैंक में भारी इजाफा हुआ है। जो शहर के लिए गर्व की बात हैं। अब हमें इस प्रदर्शन को जारी रखने की जरूरत है जिससे आने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में हमें शहर को टॉप टेन में ला सके।

माधवी मिश्रा, एसडीओ,धालभूमगढ़

Posted By: Inextlive