भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को दिन में मौसम साफ रहेगा। शाम और रात में आसमान में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं।


लखनऊ/नई दिल्ली (पीटीआई)। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चली। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि इलाहाबाद में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहगढ़ प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 से 16 मार्च के बीच प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम खुश्क बना रहेगा।आमतौर पर साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को सुबह देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि दिन भर आकाश साफ रहेगा। शाम और रात में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh