आज भी रहेंगे बादल, बढ़ेगी ठिठुरन
6 से 10 दिसंबर तक घना कोहरा पड़ने का अनुमान
7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान गुरूवार को 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा गुरूवार को न्यूनतम तापमान Meerut। शीतलहर की दस्तक से गुरूवार को ठंडक बढ़ गई। शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते रहे। गुरूवार को बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर में धूप और बादलों की आंख मिचौली देखने को मिली। पहाड़ों पर बर्फबारीपहाड़ों पर इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे शीत लहर का प्रभाव दिल्ली एनसीआर में दिखाई दे रहा है। शीत लहर के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है। गुरूवार को सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। साथ ही सुबह सुबह कोहरे के कारण भी वाहनों का आवाजाही में दिक्कत हुई। सर्दी के कारण बच्चों को भी स्कूल जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल छाए रहेंगे। बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
अब बढ़ेगी सर्दीमौसम वैज्ञानिक डॉ। ए एन सुभाष के अनुसार पांच दिसंबर को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा ये नार्मल से दो डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अब दिनोंदिन कोहरे के साथ सर्दी भी बढे़गी।
आज रहेगा कोहरा मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को कोहरा छाया रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट रहेगी। मेरठ में छह, सात और आठ दिसंबर को घना कोहरा पड़ने का अनुमान है। इसके बाद 9 दिसम्बर व 10 को भी कोहरा पड़ेगा। इस दौरान 7 से 10 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.वहीं दस दिसम्बर तक न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।