- मशीन खराब होने से बेली हॉस्पिटल में नहीं हो पा रही थायरायड जांच

- मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव से बताई जा चुकी है परेशान

- रोजाना निराश लौट रहे हैं दर्जनों मरीज

ALLAHABAD: बेली हॉस्पिटल की थायरायड मशीन खराब होने से मरीजों की जांच ठप हो गई है। जिसके चलते रोजाना दर्जनों मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। मजबूरन उनको प्राइवेट सेंटर्स पर जाकर सैकड़ों रुपए खर्च करना पड़ रहे हैं। हालांकि, मशीन खराब होने की सूचना पूर्व में ही शासन को दी जा चुकी है। फिर भी अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी है।

महज आश्वासन ही मिला है

मरीजों की थायरायड जांच बेली हॉस्पिटल में पिछले क्भ् दिनों से ठप पड़ी हुई है। जांच कराने आने वाले दर्जनों मरीजों को प्राइवेट सेंटर जाना पड़ रहा है, जहां इस जांच के दो से तीन सौ रुपए लिए जाते हैं। बार-बार जानकारी दिए जाने के बावजूद शासन के आलाधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है। पिछले महीने मुख्य सचिव आलोक रंजन के साथ दौरे पर आए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार को खस्ताहाल मशीन के बारे में बताया गया था। सीएमओ डॉ। पदमाकर सिंह ने उनसे बेली हॉस्पिटल के लिए खून की जांच की ऑटोमेटिक मशीन मांग की थी। बदले में प्रमुख सचिव ने मशीन उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया था जो अभी तक हकीकत में नहीं बदल सका है।

क्या है थायरायड जांच

खून में थायरायड की मात्रा बढ़ जाने के बाद डॉक्टर खून की जांच की सलाह देते हैं। इसकी मात्रा बढ़ जाने से शरीर में कई तरह के विकार पैदा होने लगते हैं। जिसका तत्काल इलाज किया जाना जरूरी होता है। महिलाओं में थायरायड बढ़ने की शिकायत सबसे ज्यादा सामने आती है। वर्तमान में थायरायड मशीन दो से ढाई लाख रुपए की कीमत की है।

Posted By: Inextlive