आगरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर ताजनगरी के तीन शिक्षकों को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी उपलब्धियों पर सम्मानित किया। आगरा कॉलेज की डॉ। अमिता सरकार को शिक्षक श्री सम्मान, डॉ। अनिल वशिष्ठ को राज्य शिक्षक पुरस्कार और सतेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ। अनिल वशिष्ठ श्री रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। वो वर्ष 2007 में प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त हुए थे। उससे पूर्व उन्होंने 14 वर्ष गणित प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दीं। वहीं, मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए गए सतेंद्र सिंह नगर निगम इंटर कॉलेज, ताजगंज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं। उनकी नियुक्ति वर्ष 2001 में हुई थी। मतदाता जागरूकता समिति के सदस्य हैं। मतदाता जागरूकता के लिए उन्हें राज्य पुरस्कार मिल चुका है। भारत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में ताजमहल को गोद लेकर एक वर्ष तक पर्यटकों को जागरूक किया। इसके लिए ताज के संरक्षण सहायक ने उन्हें सम्मानित किया था।

Posted By: Inextlive