- जब महिलाओं ने कहना शुरू किया कि शराब जान ले रहा है तब नीतीश उठे

-ग्रामवार्ता राज्य स्तरीय कार्यशाला में बड़ी संख्या में जुटी महिलाएं

PATNA: सीएम नीतीश कुमार पर शराब को गांव-गांव पहुंचा देने का आरोप लगता रहा है। शराब का विरोध कई गांवों में हुआ और कई जगह भट्ठियां महिलाओं ने ध्वस्त कर दीं। अब नीतीश कुमार ने महिलाओं से वायदा किया है कि अगली बार सत्ता में आने पर शराब पर पूरी तरह से रोक लगा दूंगा। ये वायदा उन्होंने तब किया, जब एसकेएम में आयोजित महिला विकास निगम और डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के आयोजन में महिलाओं ने शराब के मुद्दे पर उन्हें घेरा। ग्रामवार्ता के तहत राज्य स्तरीय कार्यशाला बड़ी संख्या में महिलाओं का जुटान हुआ था।

शराब से जान जा रही मुख्यमंत्री जी

महिलाओं का साफ कहना था कि शराब की वजह से लोगों की जान जा रही है। ये सुनने के बाद सीएम अपनी सीट से उठे और माइक पर जाकर शराब बंदी से जुड़ा वायदा कर डाला। सीएम ने कहा कि समूह बनने से महिलाओं में कांफिडेंस जगता है। सभी स्वयं सहायता समूह को जीविका से जोड़ने और संचालित करने का फैसला किया गया था। चार-पांच वर्षो की कोशिश के बाद इस साल ये साकार हुआ। सूबे में दस लाख स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य है, जो मेरा सपना है। इस कार्यक्रम से डेढ़ करोड़ महिलाओं को जोड़ने की योजना सरकार की है। ऐसा होने पर सिर्फ छह करोड़ लोग प्रभावित होंगे। उसके बाद कोई भी बात आसानी से लोगों तक पहुंचायी जा सकती है।

सुखद परिणाम रहा

उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। स्वयं सहायता समूह पर मेरी काफी उम्मीद टिकी है। पंचायती राज्य में महिलाओं को भ्0 फीसद आरक्षण का प्रावधान किया गया और छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करने के लिए पोषाक और साइकिल योजना शुरू की गई। इसका परिणाम का बेहद सुखद रहा।

स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या बराबर हो गई

सीएम ने कहा जो अभिभावक अपनी लड़कियों को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे, वे भी अपनी लड़कियों को स्कूल भेजने लगे। इस वर्ष 9 वीं कक्षा की 8 लाख क्भ् हजार 8फ्7 छात्राओं और 8 लाख ख्8 हजार फ्ब्7 छात्रों के बीच साइकिल वितरित की गयी। स्कूलों में छात्रों की संख्या लगभग छात्रों के बराबर हो गयी है। स्थित यही रही तो छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक हो जाएगी। सीएम ने कहा कि बिहार में क्या होना चाहिए, इस संबंध में लोगों से राय मांगी जा रही है। ब्0 हजार गांवों जाकर लोगों की राय ली जाएगी, उसके आधार पर दृष्टिपत्र तैयार होगा।

तेजी से एसएचजी का गठन कराएं

सीएम ने जीविका की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह महिला विकास निगम की एमडी एन। विजयलक्ष्मी से कहा कि विजयलक्ष्मी जी तीसरी बार कह रहा हूं एसएचजी का तेजी से गठन कराइए। इससे लोगों का विकास होता है। सीएम ने ग्रामवार्ता सामुदायिक पहल पुस्तिका व जीविका के कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह, समाज कल्याण मंत्री लेसी सिंह, डीएफआइडी की कंट्री हेड एलेन राटेन आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive