-एक साल की उपलब्धियां व भावी योजनाओं की जानकारी देंगे सीएम

-कांके रोड स्थित सीएम हाउस में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

RANCHI: मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने एक साल के कार्यकाल की रिपोर्ट कार्ड सोमवार को प्रस्तुत करेंगे। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम बताएंगे कि एक साल में उन्होंने राज्य के विकास के लिए क्या-क्या काम किए। वहीं, झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए बाकी चार सालों में उनके पास क्या योजनाएं हैं। इसकी जानकारी भी मीडिया को देंगे।

अधूरे वादों पर सवाल दागेगा विपक्ष

एक तरफ जहां रघुवर दास अपनी सरकार की सालभर की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टियां भी सरकार के एक साल के कार्यकाल में उसकी नाकामियों की पोल खोलने के इंतजार में बैठा है। मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांगे्रस पार्टी की तरफ से भी प्रेस कांफ्रेंस किया गया है। इसमें बताया गया कि रघुवर सरकार ने एक साल पहले जो वादे किए थे, उसमें से कई पूरे नहीं हो पाए हैं। ऐसे में उनके वादों को लेकर विपक्ष सरकार से सवाल पूछेगा। सोमवार को दिन के एक बजे शिवानी इंटरनेशन होटल हिनू में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने मीडिया को संबोधित किया।

पूर्ण बहुमत वाली सरकार से कई उम्मीदें

गौरतलब हो कि एक साल पहले ख्8 दिसंबर को ही मोरहाबादी के बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम में झारखंड के क्0वें मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास ने शपथ ली थी। उस समय राज्यभर की जनता की उम्मीद भी उनसे बंधी थी। क्योंकि पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार के मुखिया रघुवर दास बने थे।

Posted By: Inextlive