- कहा, मैकाले की मानसिकता वाले कर रहे षड्यंत्र, कचोटते हैं चुनिंदा शिक्षण संस्थानों के नारे

- आंबेडकर के मान और जोगेंद्र नाथ मंडल के हश्र से सीखें, नि:स्वार्थ भाव से रोल मॉडल बन सकते युवा

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख : स्वामी विवेकानंद के 157वें जन्म दिवस पर आयोजित 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिये 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', जेएनयू मामले व देश के खिलाफ साजिश रचने वालों पर करारा वार किया। इस दौरान उन्होंने देशभर के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं को देश के प्रति उनके दायित्व का बोध कराया और भारत का यशगान वेद-पुराणों के श्लोकों के साथ किया। सीएम ने देश के महापुरुषों के प्रसंग सुनाए और महर्षि अरविंद के वाक्य के सहारे युवाओं को संदेश दिया कि देश के साथ गद्दारी सबसे बड़ा पाप है।

वेद-पुराणों में भारत की सीमा का वर्णन

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य युवा महोत्सव का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने किया। स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह उत्सव देश के 65 करोड़ युवाओं के लिये प्रेरणा बनेगा। योगी ने कहा कि देश 1947 में स्वतंत्र हुआ। कुछ लोग तभी से भारत का निर्माण समझते हैं। कहा, मैकाले मानसिकता के लोगों ने प्रचारित किया कि हम राष्ट्र बनने की प्रक्रिया में हैं। जवाहर लाल नेहरू की ओर इशारा करते हुए योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने इससे आगे बढ़कर कहा कि हम दुर्घटनावश हिंदू हैं। सीएम ने कहा कि प्राचीन वेद और ढाई से तीन हजार वर्ष पुराने पुराणों में भारत और उसकी सीमा का वर्णन है।

कचोटते हैं शिक्षण संस्थानों से लगने वाले नारे

जेएनयू का नाम लिए बिना योगी ने कहा कि देश के चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में लगने वाले नारे हमें कचोटते हैं कि देश के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को समझाया कि स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था, तब डॉ। भीमराव आंबेडकर और जोगेंद्र नाथ मंडल वंचितों की आवाज थे। आजादी के बाद पाकिस्तान विभाजन का समर्थन कर मंडल पाकिस्तान चले गए। फिर शरण लेने भारत आए और गुमनाम जिंदगी गुजारते उनकी मौत हो गई, जबकि आंबेडकर भारत रत्न बने और आज भी हमारी प्रेरणा हैं। युवा इन दोनों से सीख ले सकते हैं। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ। दिनेश शर्मा, खेल राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, मुख्य सचिव आरके तिवारी, सचिव युवा कार्यक्रम एवं खेल भारत सरकार राधेश्याम जुलानिया, संयुक्त सचिव असित सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद थे।

बॉक्स

अमेरिका-ईरान तनाव पर भारत की ओर देख रही दुनिया

योगी ने कहा कि पहले किन्हीं दो देशों में विवाद होता था तो दखल की उम्मीद अमेरिका और रूस जैसे देशों से की जाती थी। आज अमेरिका और ईरान जो तनाव पैदा हुआ है उसे शांत करने के लिए दुनिया भारत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। कहा, यही न्यू इंडिया है।

बॉक्स।

'अपने सपनों को देश की जरूरत से जोड़ रहे युवा'

युवा महोत्सव में देशभर से जुटे युवाओं से पीएम नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुखातिब हुए। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को नई प्रेरणा और नए संकल्प का दिन बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश का युवा अपने सपनों को देश की जरूरत से जोड़ रहा है। इसी का नतीजा है कि युवाओं ने देश में 26 हजार नये स्टार्टअप खोले। यह संख्या किसी भी देश का सपना हो सकती है लेकिन, भारत में युवाओं ने इसे हकीकत बना डाला। उन्होंने युवाओं से अपील की कि इस पूरे साल वे स्वदेशी चीजें ही खरीदें, जिससे युवा उद्यमियों को लाभ हो। बीते छह महीने में केंद्र सरकार के बड़े निर्णयों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से 370 हट चुका है, वर्षो से चल रहा राम जन्मभूमि विवाद खत्म हो गया, तीन तलाक के खिलाफ कानून बन गया और नागरिकता संशोधन कानून एक हकीकत बन गया है। कहा, पहले देश में सोच थी कि आतंकी हमला होने पर चुप बैठना है लेकिन, आज हम सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक देखते हैं। स्किल डेवलपमेंट और मुद्रा लोन के जरिए युवाओं की मदद की जा रही है। स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, फिट इंडिया अभियान व खेलो इंडिया सब युवाओं पर ही केंद्रित हैं।

बॉक्स।

2028 के ओलंपिक में टॉप टेन में होगा भारत

केंद्रीय राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लखनऊ में हो रहा युवा महोत्सव अब तक का सबसे भव्य है। यहां युवा एक-दूसरे की संस्कृति को जानेंगे तो एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना मजबूत होगा। खेलों के प्रोत्साहन के योगी के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश खेल की महाशक्ति के रूप में उभरेगा। उन्होंने ओलंपिक खेलों में देश की वर्तमान स्थिति पर असंतोष जताते हुए कहा कि हम सात-आठ साल के खिलाडि़यों को चिन्हित कर तैयार कर रहे हैं। लक्ष्य है कि 2028 में लॉस एंजेल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में हम टॉप टेन में होंगे। वहीं दूसरी ओर खेल मंत्री ने कानपुर रोड स्थित साई सब सेंटर का दौरा किया और खिलाडि़यों से मुलाकात भी की।

Posted By: Inextlive