- गेल के सीजीएम ने एसएसपी को लिखकर दी जानकारी

- अनहोनी की संभावना को देखते हुए बढ़ाई जाए पुलिस गश्त

- सेंट्रल ट्रेड यूनियन की स्ट्राइक के बाद लिया निर्णय

Meerut : देशभर में सेंट्रल ट्रेड यूनियन की 2 सितंबर को स्ट्राइक कॉल होने के बाद कई बड़ी कंपनियां काफी घबरा गई हैं। जी हां, देश की पेट्रोलियम कंपनी गेल ने पुलिस डिपार्टमेंट से सुरक्षा की मांग की है। ताकि उनके पेट्रोल पंपों और पीएनजी लाइन को कोई नुकसान न पहुंचा सके।

गेल ने लिखा लेटर

सेंट्रल ट्रेड यूनियन की कॉल पर 2 सितंबर को पूरे देश में सभी श्रमिक स्ट्राइक पर रहेंगे। ऐसे में गेल का टेंप्रेरी स्टाफ भी स्ट्राइक पर रहेगा। ऐसे में टेंप्रेरी वर्कर से काम लिया जाएगा। टेंप्रेरी वर्कर्स द्वारा नुकसान पहुंचाने की संभावना को देखते हुए गेल के सीजीएम विनोद कुमार अरोड़ा ने पुलिस डिपार्टमेंट को लेटर लिखा है कि उनके तीनों पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

गेल दे रहा काफी सर्विस

अगर गेल की सिटी में सर्विस की बात करें तो मेरठ में तीन सीएनजी पंप हैं। जहां डेली 10 हजार से अधिक गाडि़यां सीएनजी भरवाती हैं। एक पंप लोहियानगर में है। दूसरा पंप शताब्दी नगर और तीसरा वेदव्यासपुरी है। गेल की ओर से 3200 घरों में पीएनजी कनेक्शन हैं। वहीं 7 कमर्शियल और 12 इंडस्ट्रीयल कनेक्शन हैं।

पेट्रोल पंपों की स्ट्राइक

वहीं जहां एक ओर सीएनजी पंप 2 को खुले रहेंगे। वहीं दो ही तारीख को पूरे प्रदेश में लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम और बढ़े हुए वैट को लेकर हड़ताल करेंगे। गौरतलब है कि मेरठ में डीजल पर वैट 16.74 रुपए और डीजल पर 9.40 रुपए वैट लिया जा रहा है। जिससे पेट्रोल की मौजूदा कीमत 70.30 रुपए और डीजल की कीमत 50.36 रुपए है। इस हड़ताल का मुख्य मांग वैट घटाने की की जाएगी।

Posted By: Inextlive