- वीक ऑफ देने के लिए थाने की फोर्स को दस ग्रुप में बांटेंगे

- वीक ऑफ मिलने पर शहर नहीं छोड़ सकते हैं पुलिसकर्मी

LUCKNOW: पुलिसकर्मियों को अपना वीक ऑफ लेने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। वीक ऑफ की कवायद के लिए एक रोस्टर तैयार किया जा रहा है। इस रोस्टर के तहत ही थाने में फील्ड यूनिट में तैनात पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल सकती है। रोस्टर तैयार करने की जिम्मेदारी थाने में सर्किल अफसर को दी गई है। माना जा रहा है राजधानी पुलिस को पहला वीक ऑफ इसी माह मिल सकता है।

ऐसे तय होगा वीक ऑफ

सीएम अखिलेश यादव ने पुलिसकर्मियों को दस दिन में एक वीक ऑफ देने की घोषणा की है। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि थाने में सिर्फ फील्ड यूनिट में लगे पुलिसकर्मियों को ही वीक ऑफ मिलेगा। सब इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक थाने की कुल मैन पॉवर को दस ग्रुप में तैयार किया जाएगा। एक ग्रुप में जितने भी पुलिसकर्मी होंगे, उन्हें महीने के दस दिनों में अलग-अलग डेट पर वीक ऑफ दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर एक थाने में डेढ़ सौ पुलिस कर्मी तैनात हैं तो उन्हें एक बटा दस से भाग दिया जाएगा। मतलब एक ग्रुप में क्भ् पुलिसकर्मी होंगे। पहले ग्रुप को वीक ऑफ देने के बाद बारी-बारी से सभी दस ग्रुप को छुट्टी मिलेगी।

मगर शहर नहीं छोड़ सकते

कानून व्यवस्था को कायम रखने और पुलिस कर्मियों की सहूलियत के लिए विभाग उन्हें वीक ऑफ तो दे रहा है, लेकिन एक निर्देश भी है कि वीक ऑफ पर वह शहर छोड़ कर बाहर नहीं जा सकते हैं। मतलब जरूरत पड़ने पर उन्हें कॉल किया जाए तो समय पर अपनी ड्यूटी पर उपलब्ध रह सकते हैं। उनकी छुट्टी सुबह 8 बजे से दूसरे दिन सुबह 8 बजे तक रहेगी।

मगर इनमें हैं नाराजगी

थाने में बड़े पैमाने पर मुंशी, दीवान ऑफिस में काम करते हैं, लेकिन वीक ऑफ की सुविधा उनको नहीं मिलेगी। हालांकि इस आदेश से ऑफिस में काम करने वाले पुलिसकर्मी खासा नाराज भी है। उनका कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते उन्हें भी क्8 घंटे तक काम करने पड़ता है। उन्हें इस सुविधा से मोहताज रखा गया है।

पुलिसकर्मियों के वीक ऑफ के लिए थाने वाइज रोस्टर तैयार किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी सर्किल अफसर को दी गई है। जल्द ही पुलिस कर्मियों को वीक ऑफ मिलने लगेगा।

- मंजिल सैनी,

एसएसपी लखनऊ

Posted By: Inextlive