- 14 जनवरी तक ऐसी परेशानी आती-जाती रहेगी

- ठंड के साथ-साथ कनकनी का बढ़ रहा है प्रकोप

PATNA: अब तक पाकिस्तान से उठने वाली हवा, फिर बे ऑफ बंगाल से उठने वाली नमी ने पटनाइट्स को परेशान किया, तो वहीं तीसरी बार हिमालय से आने वाली हवाओं ने ठंड के साथ-साथ जोरदार कंपकंपी बढ़ा दी है। हिमालय से आने वाली हवाओं की वजह से अब पूरे प्रदेश में एक बार फिर से शीतलहर लौट आया है। कंडीशन यह है कि तेज पछुवा हवाओं के साथ-साथ कनकनी भी बढ़ गयी है। हवाओं की तेज रफ्तार की वजह से ठंड भी फौरन अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले दो दिनों से पटनाइट्स तेज हवाओं की वजह से काफी परेशान चल रहे है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवाओं के साथ-साथ कुछेक घंटों तक फॉग का साया भी बरकरार रहेगा।

तब कम होने लगेगा असर

मौसम विभाग के डायरेक्टर आरके गिरी नेक बताया कि फिलहाल दो दिनों तक हवाओं का रफ्तार बना रहेगा और इसके बाद मौसम में सुधार आना शुरू हो जाएगा, क्योंकि जैसे ही हवाओं का प्रेशर कम होगा, वैसे ही ठंड का असर भी कम होने लगेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें, ठंड की वजह से आ रही परेशानी पर क्ब् जनवरी के बाद ब्रेक लग जाएगा। क्ब् जनवरी के बाद धीरे-धीरे मौसम अपना रुख बदलना शुरू कर देगा, जानकारी हो कि लगातार बदल रहे मौसम की वजह से इस बार पटनाइट्स को कुछेक दिन ही ठंड से दो चार होना पड़ा, लेकिन ठंड का यह रूप काफी भयानक रहा है।

मौसम का पूर्वानुमान

डेट - मिनिमम - मैक्सिमम - वेदर फॉर कास्ट

क्क् जनवरी - क्क्.0 डिग्री - क्म्.0 डिग्री - फॉग

क्ख् जनवरी - क्0.0 डिग्री - क्8.0 डिग्री - फॉग

क्फ् जनवरी - 9.0 डिग्री - क्8.0 डिग्री - फॉग

क्ब् जनवरी - 9.0 डिग्री - ख्0.0 डिग्री - फॉग

क्भ् जनवरी - 8.0 डिग्री - ख्0.0 डिग्री - फॉग

क्म् जनवरी - 8.0 डिग्री - ख्0.0 डिग्री - फॉग

Posted By: Inextlive