मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यहां अपनी रिपोर्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगा। इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने बताया कि इलाहाबाद, लखनऊ, बरेली और झांसी डिविजनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि मुरादाबाद डिविजन में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। राज्य के शेष भागों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया।झांसी प्रदेश का सबसे गर्म स्थानमौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। प्रदेश में झांसी सबसे गर्म स्थान रहा। वहां का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुरादाबाद डिविजन में रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई।

Posted By: Satyendra Kumar Singh