मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि शनिवार को शीतलहर जारी रहेगी। सुबह के समय प्रदेश के कई हिस्से घने कोहरे में छिपे रहेंगे।


लाखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ी। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और दिन भर कई हिस्से शीतलहर की चपेट में रहे।बरेली व आगरा में दिन में बढ़ी गर्मीमौसम विभाग ने बताया कि वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, मेरठ, इलाहाबाद, कानपुर, आगरा और झांसी डिविजनों में दिन के तापमान में गिरावट जारी रही। बरेली और आगरा डिविजनों में दिन के तापमान में बढ़त देखने को मिली।प्रदेश में चुर्क सबसे ठंडा स्थानमौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में चुर्क सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि झांसी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जारी रहेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि शनिवार को भी प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर जारी रहेगी।

Posted By: Satyendra Kumar Singh