बादल छाए रहने के साथ बारिश से गिरा तापमान

आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना

आगरा। मौसम का मिजाज बदल गया है, गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश से ठंडी हवाएं चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है।

सुबह से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने लगी, कमला नगर, दयालबाग, संजय प्लेस, सिकंदरा सहित कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद बूंदाबांदी हुई। कुछ देर के लिए धूप निकलने के बाद बादल छा गए। रात को ठंडी हवाएं चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 29.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 सितंबर तक बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

Posted By: Inextlive