मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा कि प्रदेश में अभी ठंड जारी रहेगी।


लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने सोमवार को यहां अपनी रिपोर्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी ठंड जारी रहेगी। प्रदेश में अमेठी का फुर्सतगंज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियसप्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम सूखा रहा।प्रदेश में सुबह के समय छाया रहेगा हल्का कोहरामौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि प्रदेश के अन्य इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। 11 फरवरी को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh