कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर ज्ञापन भी सौंपा

Meerut। 24 सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने बुधवार सुबह कलक्ट्रेट के गेट पर जमकर हंगामा किया। गेट को एक घंटे तक बंद रखा। इस दौरान पुलिस और कलक्ट्रेट कर्मियों की जमकर नोकझोंक भी हुई। एक दिवसीय कार्य वहिष्कार किया और शाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

पुलिस से हुई नोकझाेंक

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को यूपी कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने गेट पर कब्जा जमा लिया। गेट को ताला बंदी कर कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। देर तक चले हंगामे के बाद कर्मचारियों ने गेट से हट गए और संयुक्त कार्यालय के बाहर बरामदे में जम गए। दिनभर कर्मचारियों ने यहां कार्य वाहिष्कार पर रहते हुए धरना दिया।

यह थी मांगें

24 सूत्रीय मांगों को लेकर हुए धरना प्रदर्शन के कर्मचारी नेताओं ने नायब तहसीलदार के पदों पर 10 प्रतिशत कोटे में पदोन्नति, जिला मुख्यालय को मिनी सचिवालय का नाम देने, सीजनल कर्मचारियों को रेगुलर करने, वित्त विभाग के समान वेतनमान, पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों को रखा। करीब साढ़े 3 बजे एडीएम प्रशासन रामचंद्र को कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री सत्य नारायण शर्मा, केपी सिंह, संजीव जैन, दीपक कौशिक, रेनू गुप्ता, नीरू, गुरुवचन आदि मौजूद थे।

Posted By: Inextlive