फेस्टिवल पर करिए चूज, फर्राटा भरने को तैयार है हर वेरायटी की कार

इस दीपावली पर शोरूम से निकल सड़क पर दौड़ेंगी 500 से 600 कारें

alalahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: दीपावली पर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह बेहतर समय है। बस चूज करने की देर है और एसयूवी, हैचबैक या सेडान कैटेगरी में एक से बढ़कर एक कारें फर्राटा भरने को तैयार हैं। फेस्ट सीजन में इन तीनों की जबर्दस्त डिमांड है। लक्जरियस फील के लिए सेडान, मीडियम बजट के लिए हैचबैक तो दमदार सवारी के लिए एसयूबी पहली पसंद बनी है।

ऑफर की है भरमार

ऑटो इंडस्ट्री का पूरा फोकस दिवाली की खरीदारी पर है। ऐसे में मारुति सुजुकी, होंडा, हुंडई जैसे बड़ी कंपनियां अपनी कारों पर जबर्दस्त डिस्काउंट दे रही हैं। मारुति सुजुकी की किसी कार की खरीद पर डिस्काउंट के साथ एक कूपन भी दिया जा रहा है। इसमें लकी ड्रा के जरिए विनर चुने जाएंगे। आल्टो 800, के-10 व सिलेरियो पेट्रोल पर 15000, वैगनआर पर 30000, वैगनआर ऑटोमेटिक पर 25000 रुपए के साथ अन्य मॉडलों पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

क्विड और बलेनो की धूम

कार इंडस्ट्री में कम्पटीशन के इस दौर में कस्टमर्स को फायदा मिल रहा है। इस दीपावली हैचबैक कारों के सेगमेंट में 2.57 लाख से 3.53 लाख की रेंज में डीजल कार रेनॉल्ट क्विड ने जबर्दस्त धूम मचा रखी है। साथ ही होंडा मोबेलियो, मारुति बलेनो और फोर्ड ईको स्पोर्ट व फोर्ड फिगो की जबर्दस्त डिमांड है।

एक्सपर्ट टिप्स

अगर लो मेंटीनेंस वाली कार लेना चाहते हैं तो मारुति 800 बेस्ट ऑप्शन है। इसकी कीमत 2.49 लाख है और 20 किमी पर लीटर का माइलेज देती है।

पांच लाख तक में लग्जरियस कार चाहते हैं तो शानदार इंटीरियर के साथ हृयुडै ग्रैंड आई 10 बेस्ट ऑप्शन है।

वोल्क्सवैगन ने 5.37 लाख में एएमईओ मॉडल लांच किया है जो काफी पसंद की जा रही है।

इंडिका कार का विकल्प टाटा टियागो स्पीकर ऑडियो सिस्टम और डेडिकेटेड एप्स से लैस है। इसका माइलेज 19 किलोमीटर प्रति लीटर है।

चीप एण्ड बेस्ट कार चाहिए तो रेनो क्विड सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसका रेट में भी कम है और माइलेज भी 22 किलोमीटर प्रति लीटर है।

वर्जन

हैचबैक कारों की सीरीज में मारुति बलेनो ने धूम मचा रखी है। एसयूवी एस क्रॉस की भी डिमांड जबर्दस्त है। हमारे पास इतने ज्यादा कस्टमर हैं कि हम टाइम से डिलीवरी नहीं कर पा रहे हैं। दीपावली और धनतेरस के लिए कारों की एडवांस बुकिंग हो गई है।

अभिनव मेहरोत्रा, रिलेशन मैनेजर नेक्सा अमितदीप

दीपावली पर इस साल मारुति की करीब 250 से 300 कारें निकलने का अनुमान है। अल्टो 800, स्विफ्ट डिजायर और वैगन आर की जबर्दस्त डिमांड है। हम हर गाड़ी की डिलेवरी पर कस्टमर को लकी ड्रा कूपन दे रहे हैं। जिसमें स्कूटी, लैपटॉप, टीवी, मोबाइल के साथ ही कंसोलेशन प्राइज भी दिया जाएगा।

आयुष खेत्रपाल

ग्रीनलैंड मोटर्स

वोल्क्सवैगन की न्यू मॉडल एएमईओ के पेट्रोल वर्जन की जबर्दस्त मांग है। पोलो तो पहले से ही डिमांडेड कार बनी हुई है। दीपावली पर डिलेवरी के लिए 50 से अधिक कारें बुक हो चुकी हैं।

पुष्कर अग्रवाल

वोल्क्सवैगन

टॉप 10 हैचबैक कार

रेनाल्ट क्वीड- 2.60 लाख से 4.33 लाख

हुंडई एलीट आई-20- 5.54 लाख से 8.42 लाख

होंडा जैज- 5.50 लाख से 8.93 लाख

फोर्ड फिगो- 4.47 लाख से 7.47 लाख तक

मारुति सुजुकी वैगन-आर- 3.71 से 4.60 लाख

वोल्क्स वैगन पोलो- 5.38 से 9.09 लाख

मारुति सुजुकी बलेनो- 4.99 से 8.11 लाख

मारुति सुजुकी सेलेरियो- 4.5 से 7.8 लाख

हुंडई ग्रांड-10- 4.85 से 6.96 लाख

मारुति सुजुकी स्वीफ्ट- 4.68 से 7.29 लाख

टॉप 10 सेडान कार

हुंडई वर्ना- 7.11 से 9.10 लाख

होंडा सिटी- 7.26 से 9.78 लाख

स्कोडा रैपिड- 6.75 से 8.15 लाख

फोर्ड फिएस्टा- 7.43 से 9.23 लाख

निसान सनी- 5.93 से 8.93 लाख

वोल्क्सवैगन वेंटो- 7.18 से 9.38 लाख

फिएट लिनिया- 6.96 से 7.98 लाख

मारुति स्वीफ्ट डिजायर- 4.91 से 7.40 लाख

महिंद्रा वरिटो- 5.28 से 6.26 लाख

टाटा इंडिगो मांजा- 5.7 से 6.93 लाख

टॉप टेन एसयूवी

मारुति सुजुकी-विटारा ब्रेजा- 7.19 से 10 लाख

महिंद्रा स्कार्पियो- 8.61 से 14.91 लाख

महिंद्रा बोलेरो- 6.50 से 9 लाख

हुंडई क्रेटा- 9.30 से 15 लाख

महिंद्रा थार- 6 से 9 लाख

फोर्ड ईको स्पोर्ट- 7 से 11 लाख

महिंद्रा एक्सयूवी-500 11.58 से 17 लाख

होंडा बीआरवी- 8.75 से 13 लाख

रेनाल्ट डस्टर- 8.47 से 13.60 लाख

महिंद्रा टीयूवी 300- 7.38 से 9.66 लाख

Posted By: Inextlive