काॅमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर अब एक बार फिर साथ में आने जा रहे हैं। दरअसल कपिल के शो में सुनील अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए आएंगे...


feature@inext.co.inKANPUR: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जो दोस्ती टूटी तो वो सोशल मीडिया के अलावा अब तक कहीं भी जुड़ नहीं पाई है। दोनों उसके बाद से किसी भी शो में साथ नजर नहीं आए। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दोनों एक बार फिर कपिल के शो में साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन इस बार सुनील गेस्ट बनकर आएंगे। इस तरह होगा दोनों का भारत मिलाप


जब एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत का 'प्रमोशन' कपिल के शो में होगा तब सुनील ग्रोवर भी शो में जाएंगे। हो सकता है उनके साथ शो में सलमान खान भी नजर आएं। बता दें कि सलमान खान की कंपनी ही कपिल शर्मा के शो को प्रोड्यूस करती है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर कुछ महीने बाद शुरू हो रहे सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो को होस्ट करने वाले हैं, लेकिन वो अकेले नहीं होंगे। सुनील ग्रोवर को मिला रियलिटी शो?

इस शो में सुनील की होस्ट-पार्टनर जेनिफर विंगेट होंगी। हालांकि, दोनों के नामों को लेकर अभी कन्फर्मेशन नहीं आया है। सोर्सेज के मुताबिक शो का कांसेप्ट इस बार थोड़ा चेंज कर दिया गया है। अब स्टार्स अपने रियल पार्टनर नहीं बल्कि अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड या एक्स वाइफ/ हसबैंड के साथ आएंगे। सलमान खान की फिल्म 'भारत' का क्लाइमैक्स यहां होगा शूट, ये होगा फिल्म का आखिरी सीनभाग्यश्री बर्थडे: रील वेडिंग के दो दिन बाद की रियल शादी, पिता अभी भी हैं यहां के राजा

Posted By: Vandana Sharma