Meerut : समर वेकेशन चल रहा है. ये टाइम बच्चों के लिए सबसे अच्छा होता है. स्कूली किताबों से अलग किताबों की एक नई दुनिया से इस दौरान परिचय किया जा सकता है.

 इसके लिए शहर में कई लाइब्रेरी और अच्छी बुक शॉप मौजूद हैं। इसके साथ ही ई बुक्स और ऑनलाइन लाइब्रेरी भी मौजूद हैं। जहां पर किताबें पढ़ी और खरीदी जा सकती हैं।
सीबीएसई का आदेश
सीबीएसई ने भी रीडिंग हैबिट प्रमोट करने के लिए स्कूलों को आदेश दिया है कि वो बच्चों को नई-नई किताबें पढऩे को मोटिवेट करें। बता दें कि बोर्ड ने इसके लिए बाकायदा किताबों की लिस्ट भी स्कूलों को भेजी है।
गर्मी के कारण
बुक कार्नर के तुषार नांगिया का कहना है कि गर्मी के चलते बच्चे खुद किताबे खरीदने नहीं आ रहे हैं। बल्कि वो अपने स्कूल से रेकमेंडेड बुक्स की लिस्ट पेरेंट्स को दे रहे हैं। पेरेंट्स आकर किताबें ले जाते हैं।
कॉमिक्स का क्रेज अभी भी
ऐसा नहीं है कि कॉमिक्स का क्रेज खत्म हो गया है। कामिक्स भी दुकानों और लाइब्रेरी में बच्चों की सेंटर ऑफ एट्रेक्शन बनी हुई हैं, जिसमें चाचा चौधरी, टिंकल, पिंकी, बिल्लु सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉमिक्स हैं।

कुछ अलग भी

कॉमिक्स के साथ ही बच्चे अन्य फिक्शन बुक्स भी पसंद कर रहे हैं। जिनमें फेमस फाइव, रॉल्ड डल की बुक्स, टेल मी व्हाई, हेरी पॉटर, गुज बम्स, गेरिनीमो स्टिलटन खासी पसंद की जा रही हैं।
ये भी हैं लाइब्रेरी
सीसीएस यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी, खूनी पुल पर गवर्नमेंट कॉलेज की लाइब्रेरी, चिकारा कॉम्पलेक्स में भी एक प्राइवेट लाइब्रेरी है। इसके अलावा ऑनलाइन जाकर, किड्स-ऑनलाइन लाइब्रेरी, चिल्ड्रन लाइब्रेरी, स्टोरी प्लेस, टंबल बुक्स लाइब्रेरी पर भी अच्छी स्टोरी और बुक्स पढ़ी जा सकती हैं। इनमें से कुछ फ्री ऑनलाइन लाइब्रेरी हैं तो कुछ में मेंबरशिप चार्ज लगते हैं, जो कि हर किताब के अलग-अलग होते हैं।
"दो महीने की छुट्टियां सिर्फ खेलकर वेस्ट करना मुझे पसंद नहीं है। मैं चाहती हूं कि इन दो महीनों में कम से कम दो नई किताबें पढूं। ताकि कुछ नॉलेज और इमेजीनेशन बढ़े."
सुधा कंसल, स्टूडेंट
"ऐसा नहीं है कि कॉमिक्स का क्रेज कम हुआ है। बाकी किताबों के साथ ही कॉमिक्स भी खासी पसंद की जा रही हैं। स्टूडेंट्स छुट्टियों में जमकर किताबें खरीद रहे हैं."
तुषार नांगिया, बुक कॉर्नर

ये किताबें सीबीएसई की तरफ से रेकमेंड की गई हैं

 

किताब का नाम          पब्लिकेशन हाउस और ऑथर का नाम

Roshan Sitare - Prerak Bhartiya Vaigyanik - Arvind Gupta
Aditi aur Ek Aankh Wali Bandariya - Suniti Namjoshi
Chhote Chacha Ab Apke Shahar Me - Vandana Singh
Parbat ke Pret - Sujata Padmanabhan
Jeevan ki Ikai Koshika - Science Group - Eklavya
Bhimayan - Asprishta ke Anubhav - Shreevidhya Natrajan
Hamare Samay Me Shram ki Garima - Kancha Ilaiya
Aditi our Thames Nadi ka Dragon - Suniti Namjoshi
Leading Like Nelson Mandela - Martin Kalungu Banda
The Princess with the Longest Hair  - Komilla Raote
The Runaway Puppy - Sarang Dev Murthy
Ball Heaven - Diego Castellanos
Ek Lion Paris Me - Beatrice Alemagna
Gend Swarg - Diego Castellanos
School Stories - Paro Anand
Shakuntala - Adithi Rao
103 Historical Mysteries, Puzzles, conundrums and Stuff - Siddhartha Sarma
Children's Perception of Sarkar - Alex M.George
Indian Culture for everyone - INTACH
Stolen Voices            - Zlata Filipovic & Melanie  Challenger
Arjun                       - Mahasweta Devi
Bhola                      - Rajinder Singh Bedi
Do Haath                - Ismat Ghughtai
Faisala                   - Maitreyi Pushpa
Istri ka Patar          - Rabindranath Tagore
Panch Parmeshwar  -  Premchand
Paro ki Kahani        -   Sugra Mehdi
Puraskar                -   Jaishankar Prasad

Posted By: Inextlive