काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय एथलीटों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने शनिवार सुबह तक कुल 26 मेडल जीते हैं। सभी मेडल जीतने वालों को बाॅलीवुड सेलेब्स कंगना रनोट और अनुपम खेर ने बधाई दी है।

नई दिल्ली (एएनआई)। बाॅलीवुड एक्टर अनुपम खेर और कंगना रनोट को उन एथलीटों पर बेहद गर्व है जो वर्तमान में इंग्लैंड के बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर कंगना ने उन प्रतिभागियों की सराहना की, जिन्होंने अब तक कई पदक जीते हैं। कंगना ने लिखा, "जिस तरह से भारतीय खिलाड़ी मेडल पर कब्जा कर रहे हैं, वे सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय कभी कमजोर नहीं रहेंगे। यह श्रेष्ठ और अपराजेय होने का पर्याय होगा, धन्यवाद टीम।"

किस्मत नहीं काबिलियत तय करती है जीत
अनुपम खेर ने तेजस्विन शंकर, तूलिका मान और साक्षी मलिक सहित भारतीय एथलीटों की कुछ तस्वीरें शेयर की और पोस्ट में कैप्शन लिखा, "हमारी जीत किस्मत तय नहीं करती बल्की हमारी कबीलियत हमारी जीत तय करती है। देश का नाम रोशन करने के लिए इन सभी खिलाड़ियों को बधाई, शुभकामनाएं और दिल से धन्यवाद!'

“हमारी जीत क़िस्मत तय नहीं करती। बल्कि हमारी क़ाबिलियत हमारी जीत तय करती है!”
इन सभी खिलाड़ियों को बधाई, शुभकामनाएँ एवं दिल से धन्यवाद देश का नाम रोशन करने के लिए! जय हिंद! 🙏😍🌈🇮🇳🇮🇳🇮🇳 @BajrangPunia @SakshiMalik #DeepakPunia #AnshuMalik pic.twitter.com/Htzzt6GNAF

— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 6, 2022

भारत के अब तक जीते 26 मेडल
काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक (शनिवार की सुबह), भारतीय एथलीटों ने 26 पदक जीते हैं जिसमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य शामिल हैं। बजरंग पुनिया ने सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया और काॅमनवेल्थ गेम्स में अपना लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता। जबकि दीपक पुनिया ने CWG में अपना पहला पदक जीता और उन्होंने अपनी झोली में स्वर्ण पदक हासिल किया। साक्षी मलिक ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत को गोल्ड दिलाया। अंशु मलिक ने फाइनल में हारकर रजत पदक जीता, जबकि दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारत ने शुक्रवार को कुश्ती में अब छह पदक जीते हैं- तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari