ताशकंद मार्ग पर किराए के कमरे में आगरा की सुषमा ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

ALLAHABAD: आगरा की एक युवती ताशकंद मार्ग स्थित किराए के कमरे में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। यहां वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसके रूम पार्टनर ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। खबर मिलने के बाद मृतका के परिजन बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

कारण नहीं हो सका स्पष्ट

आगरा जिले के मधु नगर कमल बिहार कॉलोनी की सुषमा (21) सिविल लाइन क्षेत्र के ताशकंद मार्ग निवासी शशिकांत के मकान में किराए पर रहती थी। मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर उसने खुदकुशी कर ली। उसके पिता राज कोकिन आर्मी से रिटायर्ड फौजी हैं। परिवार में मां लौगी देवी, दो बहन और एक भाई है। रूम पार्टनर कंचन ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की शाम किसी काम से बाहर गई हुई थी। रात में लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसकी जानकारी वे मकान मालिक को दी तो वे भी आ गए। शंका वश उसने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में सुषमा की लाश रस्सी के सहारे लटक रही थी। छानबीन में पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस की सूचना पर बुधवार सुबह मृतका के पिता और रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने उसके परिजनों को शव सौंप दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अरुण त्यागी ने कहा कि सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो। उसके परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।

Posted By: Inextlive