आगरा : कमिश्नर अनिल कुमार ने बुधवार को कुबेरपुर लैंडफिल साइट और राजनगर स्थित आर्गेनिक वेस्ट कपोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि राजनगर प्लांट में फूलों से आर्गेनिक कंपोस्ट बनाया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम के अधीनस्थ अफसरों से कहा कि शहर के मंदिरों से संबंधित लोगों से बात कर लें। फूलों को वेस्ट न जाने दें। सभी को यहां लाकर आर्गेनिक कंपोस्ट तैयार करें। जिससे मंदिर के फूल वेस्ट न जाने पाएं।

कुबेरपुर में देखा खाद प्लांट

कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर कमिश्नर ने खाद प्लांट का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को देखा। कमी दिखने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां कूड़े से खाद बनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने आवास विकास कॉलोनी के पश्चिमपुरी में सड़क किनारे फैली गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए। इस दौरान निरीक्षण में नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त केबी सिंह, पर्यावरण अभियंता राजीव राठी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive