- शासन ने दी 424 परिचालकों की भर्ती के लिए दी स्वीकृति

- निगम की वर्कशॉप में लंबे समय से बेकार पड़ी हैं करीब 200 बसें

DEHRADUN: परिवहन निगम की वर्कशॉप में लंबे समय से धूल फांक रही रोडवेज की बसें अब सड़कों पर रफ्तार भरती दिखाई देंगी। इसके लिए परिवहन सचिव ने परिचालकों की भर्ती की अनुमति जारी कर दी है। चालकों की भर्ती पहले ही की जा चुकी है। निगम द्वारा भर्ती की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

भर्ती प्रक्रिया में लगेंगे दो माह

निगम से मिली जानकारी के मुताबिक ब्ख्ब् संविदा परिचालक के पदों पर भर्ती के लिए शासन द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए आवेदक के पास सेवायोजन में पंजीकरण होना अनिवार्य रखा गया है। शैक्षिक योग्यता इंटर पास रखी गई है और आवेदक के पास लाइसेंस होना चाहिए। परिचालक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में दो महीने का समय लगेगा।

करीब ख्00 बसें खड़ी हैं बेकार

परिवहन निगम की वर्कशॉप में चालक-परिचालकों की कमी के चलते करीब ख्00 नई बसें लंबे समय से धूल फांक रही हैं। करीब दो साल पहले ही निगम ने ब्8फ् नई बसें खरीदी थीं, इनमें से स्टाफ की कमी के चलते करीब ख्00 बसें सड़कों पर नहीं उतारी जा सकी थीं।

कई बार हुई भतर्ी की मांग

चालक-परिचालक की भर्ती को लेकर कई बार कर्मचारियों द्वारा भी मांगें की गई। रोडवेज कर्मियों ने कई बार सड़क पर उतरकर इसके लिए आंदोलन छेड़ा। शुक्रवार देर रात परिवहन सचिव डी सेंथिल पांडियन ने शुक्रवार देर रात मुहर लगा दी।

--------------------

चालक-परिचालक का मुद्दा शासन से लेकर सरकार तक जोर-शोर से उठाया गया था। कर्मचारियों की भर्ती न होने की वजह से निगम की बसें खड़ी हैं। सचिव परिवहन ने कर्मचारियों की बात सुनी है, इसके लिए उनका आभार जताते हैं।

रामचन्द्र रतूड़ी, महामंत्री, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद

-----------------

शुक्रवार को संविदा-परिचालक की भर्ती का शासनादेश जारी हो गया है। निगम इसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। शासन से जो ऑर्डर मिला है उसमें ब्ख्ब् पदों की पत्रवाली जारी की गयी है।

दीपक जैन, जीएम, परिवहन निगम

Posted By: Inextlive