- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट में खबर पब्लिश होने के बाद एक्टिव हुए परिवहन अधिकारी

BAREILLY:

शहर में चल रहे कंडम वाहनों की अब खैर नहीं। आरटीओ ने ऐसे वाहनों की लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। फिटनेस नहीं कराने वाले कुछ व्हीकल्स ओनर्स को एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने नोटिस जारी किए हैं। दरअसल, एक निर्धारित समय के बाद वाहनों के कटने या फिर रि-रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ में आने वाले आवेदनों की संख्या नाममात्र हैं। इस बात को दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने ' कंडम व्हीकल्स से बिगड़ी शहर की हवा' शीर्षक से 18 नवम्बर को एक खबर प्रमुखता के साथ पब्लिश किया था।

तैयार की जा रही लिस्ट

खबर को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने कर्मचारियों को वाहनों की लिस्ट तैयार करने को कहा है। जो कि समय पर फिटनेस जांच नहीं करा रहे हैं। रूल्स को ताक पर रख कर चल रहे 1500 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। बाकी लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक, फिटनेस खत्म होने वालें वाहनों की संख्या 4 हजार के पार हैं। जिन पर विभाग का 6 करोड़ रुपए टैक्स बकाया है।

सांस लेना दूभर

मियाद खत्म हो जाने के बाद भी वाहनों से सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। जो कि मानक से अधिक धुआं उगल रहे हैं। जिसके एंवॉयरमेंट तेजी से दूषित हो रहा है। सांस लेना भी दूभर हो गया है। वहीं लोग सांस संबंधी कई डिजीज के शिकार हो रहे हैं।

जिनके फिटनेस का समय खत्म हो चुका हैं उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। ऐसे व्हीकल्स ओनर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरपी सिंह, एआरटीओ प्रशासन

Posted By: Inextlive